चुनाव परिणाम पर तोते की 'भविष्यवाणी'! नेताजी आप ही जीतेंगे लोकसभा चुनाव, पुलिस ने मालिक को पहुंचाया जेल

Parrot Predicts Lok Sabha Election Result: तमिलनाडु में तोते में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम को लेकर भविष्यवाणी की तो उसका मालिक जेल पहुंच गया। वन विभाग ने उसके खिलाफ शिकायत दी है और तोते को जब्त कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है और जुर्माना लगाने की कार्रवाई करने की तैयारी है।

Parrot Predicts Lok Sabha Election Result

Parrot Predicts Lok Sabha Election Result

Parrot Predicts Lok Sabha Election 2024 Result: नेताजी लोकसभा चुनाव 2024 आप ही जीतेंगे, तोते ने भविष्यवाणी की तो नेताजी खुश हो गए, लेकिन तोते का मालिक जेल पहुंच गया। मामला तमिलनाडु का है। तोते के मालिक के खिलाफ वन विभाग ने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने उसे पकड़कर तोते को अपने कब्जे में ले लिया है। तोते ने INDIA गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे PMK प्रत्याशी थंगर बच्चन के जीतने की भविष्यवाणी की थी।

विज्ञापन

PMK प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, लेकिन जैसे ही प्रदेश की सरकार को मामले का पता चला, एक्शन लिया गया। वन विभाग ने यह कहते हुए एक्शन लिया कि तोते को पिंजरे में कैद करके रखना गैर-कानूनी है, लेकिन तोते का मालिक सेल्वराज उसके जरिए व्यापार कर रहा है, इसलिए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मंदिर के बाहर तोता लेकर बैठा था ज्योतिषी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु की कडलूर लोकसभा सीट से PMK की टिकट पर थंगर बच्चन चुनावी रण में उतरे हैं। 2 दिन पहले उन्होंने चुनाव प्रचार करते हुए तेन्नामबक्कम मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनकी नजर मंदिर के बाहर सड़क किनारे बैठे ज्योतिषी पर पड़ी। वे उसके साथ बैठ गए और ज्योतिषी से भविष्य के बारे में पूछा। ज्योतिषी ने अपने तोते के सामने कुछ पत्ते रखे, जिसमें से एक पत्ता उसने उठाकर दिया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस पत्ते में आकमुत्तु अय्यनार देवता की तस्वीर बनी थी। इस तस्वीर को देखकर ज्योतिषी ने बताया कि लोकसभा चुनाव थंगर बच्चन ही जीतेंगे। उनके समर्थकों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होता हुआ द्रमुक सरकार के प्रतिनिधियों और वन विभाग अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने वीडियो पर संज्ञान लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन

वन विभाग की सफाई, PMK ने की कड़ी निंदा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामले में कार्रवाई करने पर वन विभाग ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि तोते को पिंजरे में रखना संविधान के अनुसार गैर-कानूनी है। तोते के जरिए किसी का भविष्य तय करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। भ्रमित करना और अंधविश्वास फैलाना है। इसलिए तोते के मालिक के खिलाफ एक्शन लिया गया। वहीं PMK अध्यक्ष डॉ. अन्बुमणि रामदास ने कार्रवाई की निंदा की है।

उन्होंने द्रमुक सरकार पर फासीवादी रवैया अपनाने के आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तोते ने नेता के चुनाव जीतने की भविष्यवाणी कर दी तो उसके मालिक को जेल में डाल दिया। अगर सरकार लोकसभा चुनाव हार गई तो फिर क्या वोटरों को भी जेल में डाल दिया जाएगा। इस मामले की कड़ी आलोचना करते हैं और तोते को मालिक को छोड़ने की अपील करते हैं। तोता वन विभाग रख ले, लेकिन उसके मालिक को छोड़ दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ