(उत्तर प्रदेश से मानस की रिपोर्ट) आजम खान के बहाने कांग्रेस मुस्लिम मतों में सेंधमारी के प्रयास में जुट गई है। कांग्रेस ने मुसलमान वोटरों से अपील की है कि वे अपने पुराने घर में वापस लौट आएं। इस अपील के जरिए कांग्रेस एक तरीके से मुसलमानों को यह समझाने की कोशिश कर रही है कि मुसलमानों का हित अगर कहीं सुरक्षित है, तो सिर्फ कांग्रेस में। गौरतलब है कि कांग्रेस मुसलमानों का अपना परंपरागत वोट बैंक मानती है।
आजम खान का बचाव कर चुके हैं अजय राय
आजम खान के बहाने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर ले लिया है। आजम खान का बचाव करते हुए अजय राय ने कहा है कि खान भले ही समाजवादी पार्टी में हों, लेकिन कांग्रेस उनकी हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। दरअसल इमरान मसूद के आने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मुसलमानों के बीच अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश लगातार कर रही है।
यह भी पढ़ें-Cyclone Hamoon: ‘आने वाला है हामून!’ और खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया अलर्ट
सूत्रों से पता लगा है कि वेस्ट यूपी के कई बड़े मुस्लिम नेता कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। अभी ये नेता समाजवादी पार्टी में हैं। कांग्रेस की नजर मुस्लिम वोट बैंक पर है। ऐसे में आजम खान को सजा मिलने के बाद कांग्रेस मुस्लिम मतों में सेंधमारी के लिए लगातार प्रयासरत है।
मुस्लिम उलेमाओं की आजम खान के मसले पर समाजवादी पार्टी से नाराजगी
आजम खान के मामले में कुछ मुस्लिम उलेमाओं ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव को जिस तरीके से आजम खान का बचाव करना चाहिए था, वैसे नहीं किया गया। ऐसे में कांग्रेस ज्यादा सक्रिय हो गई है। इससे पहले भी आजम खान करीब 17 महीने तक जेल में रहे। इस दौरान समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की अगुआई में कोई बड़ा आंदोलन नहीं चला पाई।
यह भी पढ़ें-‘भाई या कसाई’…आशिक के साथ पार्क में बैठी थी बहन, गुस्से में ब्वॉयफ्रेंड पर किए चाकू से वार
अब एक बार फिर आजम खान जेल पहुंच गए हैं। ऐसे में कुछ मुस्लिम नेताओं और उलेमाओं ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी को जिस शिद्दत से आजम खान के मसले को उठाना चाहिए था। उस तरीके से विरोध नहीं हो पाया। देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस इसमें कितना सफल रहती है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
6 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
7 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
11 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines