हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क

रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को कुर्क कर लिया है. सरकारी दस्तावेजों में इस संपत्ति की कीमत 426.46 करोड़ रुपये है, जबकि बाजार में इसकी मौजूदा वैल्यू 1,170 करोड़ रुपये आंकी गई है.

विज्ञापन
रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है.(Photo-PTI)

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को कुर्क कर लिया है. ईडी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्ति की बुक वैल्यू 426.46 करोड़ रुपये है, जबकि मौजूदा मार्केट वैल्यू के हिसाब से इसकी कुल कीमत करीब 1,170 करोड़ रुपये आंकी गई है. गौरतलब है कि सपा नेता आजम खान विभिन्न कानूनी मामलों में सजायाफ्ता होने के चलते इस वक्त रामपुर जिला जेल में बंद हैं. सलाखों के पीछे रहते हुए उन्हें जांच एजेंसियों की इस बड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें : ओवैसी की एंट्री का खौफ? अखिलेश यादव ने रामपुर जेल जाकर क्यों साधा आजम खान का किला

किस मामले में हुआ एक्शन?

ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की है. यह पूरा मामला मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमों से जुड़ा है. आजम खान इस ट्रस्ट के संस्थापक व सर्वेसर्वा हैं और यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं.

विज्ञापन

जांच एजेंसी की यह कार्रवाई रामपुर के अजीम नगर थाने में दर्ज 26 एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी. आजम खान और उनके करीबियों पर यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए किसानों की जमीनें जबरन हड़पने, वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने और शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण के गंभीर आरोप हैं.

सरकारी धन और संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप

ईडी की जांच में सामने आया कि कैंपस निर्माण की कुल लागत में से केवल 72.63 करोड़ रुपये का हिसाब ही वैध स्रोतों से दिखाया जा सका, जबकि 426.46 करोड़ रुपये का कोई ठोस हिसाब नहीं मिला. ट्रस्ट ने अपने आयकर रिटर्न में भी केवल 178.32 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया था. आरोप है कि यूनिवर्सिटी बनाने में सरकारी धन, मशीनरी और अवैध फंड का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया.

विज्ञापन

इससे पहले 19 अगस्त को ईडी ने यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से अहम डिजिटल रिकॉर्ड और दस्तावेज बरामद हुए थे. एजेंसी के मुताबिक मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें : ‘मुकदमे फर्जी हैं…’, आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव; आगामी विधानसभा चुनाव पर लिए सुझाव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola