Ayodhya Ready For Ram Temple Pran Pratishtha : अयोध्या के साथ ही देश के लिए सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन भव्य राम मंदिर का उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पूरे शहर को ऐसे सजाया गया है मानो दीवाली हो। सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबंद है। पढ़िए अयोध्या में कैसा रहेगा दिन…
1. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मेहमानों का आना सुबह से शुरू हो जाएगा। एक समय में शांत शहर माना जाने वाला अयोध्या अब नए इन्फ्रास्ट्रक्चर से लैस होकर एकदम आधुनिक नजर आ रहा है।
2. पूरे शहर को शानदार तरीके से सजाया गया है। अयोध्या फूलों की नगरी लग रही है। गलियों में रामधुन बज रही है। लोग सड़कों पर राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के वेश में घूमते नजर आएंगे।
3. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सर्विलांस ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। अयोध्या के येलो जोन में 10,715 एआई आधारित कैमरा लगाए गए हैं। ये कैमरे फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस हैं।
4. किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम तैनात की गई हैं। एसडीआरएफ टीम सरयू पर निगरानी रखेगी।
5. मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी और 1 बजे तक पूरी हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
राम मंदिर की विशेषताएं
इस मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है। मंदिर की लंबाई 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है। तीन मंदिर वाले इस मंदिर की हर मंजिल की ऊंचाई 20 फीट है। इसमें कुल 392 स्तंभ और 44 द्वार होंगे। मुख्य गर्भगृह में श्री राम का बाल स्वरूप और पहले तल पर उनका दरबार होगा। बता दें कि इस मंदिर को निर्माण में लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया है।