अयोध्या के होटल में नाबालिग के साथ बदसलूकी, पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बार फिर से एक होटल के कर्मचारी द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस बार एक होटल के कर्मचारी पर एक मासूम बच्ची के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है।

Ayodhya News
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से शहर में आने वाले टूरिस्टों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही शहर में होम स्टे और होटलों की संख्या भी बढ़ गई है। लेकिन इसके बाद भी आए दिन अयोध्या में होटल संचालकों और उनके कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी की खबरें आती रहती हैं। एक बार फिर अयोध्या धाम के एक होटल के कर्मचारी पर एक मासूम बच्ची के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

बाथरूम में नाबालिग के साथ गंदी हरकत

बिहार के भोजपुर निवासी संतोष गुप्ता ने आरोप लगाया कि वह 29 मई को अयोध्या राम मंदिर में रामलला दर्शन करने आए थे। अयोध्या पहुंचने के बाद एक ई-रिक्शा चालक ने उन्हें अयोध्या कोतवाली के सप्त सागर कॉलोनी में स्थित श्री राम पैलेस में ले गया। एक दिन तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा। दूसरे दिन वह अपनी पत्नी और अपनी बच्ची के साथ देर रात को होटल वापस लौटे। रात में उनकी बच्ची जब बाथरूम में गई तो होटल का कर्मचारी सौरभ गुप्ता बाथरूम में घुसकर नाबालिग बच्ची के साथ गंदी हरकत करने लगा। इस पर नाबालिग बच्ची चिल्लाई। बेटी की आवाज सुनकर उसके पिता बाथरूम के पास पहुंचे, पिता के आते ही आरोपी सौरभ गुप्ता मौके से फरार हो गया।

पीड़ित पिता का वीडियो वायरल

नाबालिग पीड़िता के पिता संतोष गुप्ता उस समय पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। लेकिन जब वह बिहार वापस लौटे तो उन्होंने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद इसको लेकर खबरें आने लगीं। पुलिस ने मीडिया की खबरों का संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसपी सिटी चक्रपाणी त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ