Ayodhya Gangrape Case: SP नेता मोईद खान की बेकरी पर चला बाबा का बुलडोजर

Ayodhya Gangrape Case: अयोध्या गैंगरेप मामले में सीएम योगी के निर्देश पर आज स्थानीय प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने मामले के मुख्य आरोपी मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर चलाया है।

Ayodhya Gangrape Case Buldozer Action on SP Leader Bakery

गैंगरेप के मुख्य आरोपी की बेकरी पर चला बुलडोजर

विज्ञापन

Ayodhya Gangrape Case: यूपी के अयोध्या में गैंगरेप मामले में सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद सपा नेता मोईद खान पर आज प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने सपा नेता की बेकरी पर बुलडोजर चलाया है। इससे पहले बेकरी में बनाए गए सामान के सैंपल लिए गए। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार प्रशासन बेकरी का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को सपा नेता की जमीनों की जिला प्रशासन ने पैमाइश कर जानकारी ली। मामले में अधिक जानकारी देते हुए एसडीएम ने कहा कि बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया और आज इस ढहाने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment

चौकी इंचार्ज और थानाध्यक्ष सस्पेंड

इससे पहले पुलिस ने भदरसा नगर पंचायत चेयरमैन और सपा नेता मोहम्मद राशिद और जय सिंह राणा और एक अन्य व्यक्ति महिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां रेप पीड़िता का इलाज चल रहा है। तीनों लोग रात करीब 11 बजे प्राइवेट वार्ड में भर्ती रेप पीड़िता के परिजनों से मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे। मामले में पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज किया है। बता दें कि मामले में 2 जुलाई को पीड़िता की मां ने सीएम योगी से मुलाकात की थी। इसके बाद पूरा कलंदर थाना अध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चैकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया।

जानें क्या है पूरा मामला

दो महीने पहले 12 साल की नाबालिग पीड़िता खेत से मजदूरी करके घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे राजू नामक शख्स मिला और उसने कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है। जब पीड़िता मोईद खान की बेकरी पर पहुंची तो मौका देखकर मोईद खान उसके साथ रेप किया और राजू ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद राजू ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दोनों उसके साथ गंदा काम करते रहे। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची 2 महीने की गर्भवती हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करने में आनाकानी की, लेकिन निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों के विरोध करने पर पुलिस ने मोईद खान और राजू को अरेस्ट कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ