Saryu River

अयोध्या: बच्ची को बचाने सरयू नदी में उतरीं 5 महिलाएं डूबीं, 3 की मौत और 2 अभी भी लापता

घटना उस समय हुई जब कुछ महिलाएं और बच्चियां नदी किनारे नहाने के लिए गई थीं. इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई. उसे बचाने के लिए एक के बाद एक पांच महिलाएं पानी में उतरीं, लेकिन सरयू के तेज बहाव ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंगलवार को हुए एक हादसे ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया. अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव में मंगलवार को सरयू नदी में पांच महिलाओं के डूबने से इलाके में मातम पसर गया. नदी में नहाने गई एक बच्ची को बचाने की कोशिश में पांच महिलाएं पानी के तेज बहाव और गहराई में डूब गईं. हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाओं का अब तक पता नहीं चल सका है. प्रशासन और राहत-बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

विज्ञापन

नदी में नहाने के लिए गई थी महिलाएं


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब कुछ महिलाएं और बच्चियां नदी किनारे नहाने के लिए गई थीं. इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई. उसे बचाने के लिए एक के बाद एक पांच महिलाएं पानी में उतरीं, लेकिन सरयू के तेज बहाव ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही देर में मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने मदद की कोशिश की.

विज्ञापन

मृतकों की हुई पहचान


ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तीन महिलाओं को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सरजुल निशा, 40 वर्षीय नाजनीन और 19 वर्षीय मरियम के रूप में हुई है. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

दो महिलाएं अभी भी लापता


जिलाधिकारी अयोध्या ने बताया कि सरयू नदी में डूबे लोगों में तीन बच्चियां भी शामिल थीं, जिनकी उम्र 14 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि एक बच्ची को बचाने के प्रयास में सभी पांच लोग पानी में समा गए. प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है तथा नदी के किनारों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत दल लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. नावों और गोताखोरों की मदद से नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ