Atiq Ashraf Murder: प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों की पुलिस ने कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि एक आरोपी ड्रग एडिक्ट, दूसरा हिस्ट्रीशीटर और तीसरा अनाथ है। पुलिस तीनों के घरों पर जाकर परिवार वालों और आसपास के लोगों से जांच पड़ताल कर रही है।
यूपी के इन जिलों के रहने वाले हैं तीनों
इस रिपोर्ट में हम बताएंगे कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मारने वाले हत्यारोपी कौन हैं। जानकारी के मुताबिक सनी सिंह जिला हमीरपुर, लवलेश तिवारी बांदा कोतवाली और अरुण मौर्य कासगंज के सोरों कोतवाली थाना क्षेत्र के बघेला पुख्ता गांव के रहने वाला है। तीनों आरोपियों के घरों पर यूपी पुलिस पहुंच चुकी है।
और पढ़िए – Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ की हत्या पर देशभर में सियासी हलचल; इन बड़े नेताओं ने उठाए सवाल
छेड़छाड़ में जेल गया था सन्नी
सन्नी सिंह: पुलिस की मुताबिक सन्नी सिंह का पूरा नाम मोहित सिंह है। वह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का रहना वाला है। यहां सन्नी के खिलाफ 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया गया है कि वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ रहा था, लेकिन बीए के प्रथम वर्ष में पढ़ाई छोड़ दी। एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में उसे तीन साल पहले जेल भी हुई थी। सन्नी सिंह हमीरपुर जिले के कुरारा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
अनाथ है अरुण, चाचा-चाची ने पाला
अरुण मौर्य: दूसरे हमलावर का नाम अरुण मौर्य है। वह उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के बघेल पुख्ता गांव का रहने वाला है। बताया गया है कि बचपन में ही अरुण के माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके चाचा-चाची ने उसे पाला। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है। अरुण मौर्य उर्फ कालिया 15 साल पहले अपना गांव छोड़कर चला गया था और उसके बाद कभी वापस लौट कर नहीं आया। अरुण के चाचा मेघ सिंह मौर्य अपने परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं।
और पढ़िए – Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों का कबूलनामा! क्यों मारा, क्या थे मंसूबे?
लवलेश तिवारी की फेसबुक प्रोफाइल में ये निकला
लवलेश तिवारी: अतीक और अशरफ के हमलावरों में तीसरा आरोपी लवलेश तिवारी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एचटी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लवलेश के फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वह बजरंग दल के नेता हैं। प्रोफाइल में लिखा है कि वह बजरंग दल का जिला सह प्रमुख हैं। घटना के बाद लवलेश के पिता यज्ञ तिवारी का बयान आया था कि उनका बेटा ड्रग एडिक्टेड है। उनके परिवार को उससे कोई मतलब नहीं है।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
39 mins agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 hr agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
16 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines