Arvind Kejriwal Reaction On Haridwar Mansa Devi Mandir Stampede: हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस त्रासदी को महज़ एक हादसा नहीं, बल्कि व्यवस्थागत विफलता करार दिया है।
एक्स पर शेयर किया पोस्ट
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- धर्मनगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की हृदयविदारक घटना से मन व्यथित है। जिन श्रद्धालुओं ने अपने प्रियजनों को खोया, ईश्वर उन्हें शक्ति दें और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
ये भी पढ़ें-हरिद्वार मनसा देवी मंदिर भगदड़ पर PM मोदी ने जताया शोक, CM पुष्कर धामी का मुआवजे का ऐलान
ऐसी घटनाएं भयावह
धार्मिक स्थलों पर ऐसी भयावह घटनाएं व्यवस्थाओं की लापरवाही को उजागर करती हैं। ये सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की असफलता है, जिसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
भीड़ प्रबंधन के लिए क्यों कोई व्यवस्था नहीं?
केजरीवाल के बयान ने सीधे तौर पर उत्तराखंड सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु सावन के अवसर पर हरिद्वार और मनसा देवी मंदिर पहुंचते हैं, लेकिन इसके बावजूद भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था हर बार असफल क्यों हो जाती है? यह सवाल अब उत्तराखंड की बीजेपी सरकार को जवाब देना होगा। AAP नेताओं ने आरोप लगाया है कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक उदासीनता का नतीजा है।
जवाबदेही किसकी है?
जब पहले से ही अनुमान था कि भारी भीड़ उमड़ेगी, तो क्यों नहीं किए गए उचित इंतजाम? पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी ने इस घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है और कहा है कि सिर्फ खानापूरी से बात नहीं बनेगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।
ये भी पढ़ें-Mansa Devi Temple Stampede: भगदड़ के बाद पहला वीडियो आया सामने, बाइक पर घायलों को ले जाते दिखे लोग
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
6 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
11 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
12 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines