News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mansa Devi Mandir Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ पर प्रधानमंत्री मोदी गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर हादसे पर शोक जताया और कहा कि उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ से हुई जान-माल की हानि से काफी दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल हुए लोग शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ हों।
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। @uksdrf, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 27, 2025
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजे का ऐलान भी कर दिया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने की खबर मिली है। हादसे के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। SDRF, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन के साथ संपर्क में हूं और हालातों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। माता रानी से श्रद्धालुओं के सकुशल होने की कामना करता हूं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद में स्थित मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर मची भगदड़ के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
Deeply saddened by the loss of lives due to a stampede on the route to Mansa Devi Temple in Haridwar, Uttarakhand. Condolences to those who lost their loved ones. May the injured recover soon. The local administration is assisting those affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) July 27, 2025
बता दें कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में आज सुबह भगदड़ मची। आज रविवार छुट्टी का दिन होने कारण सुबह माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बारिश होने के कारण मंदिर तक जाने के रास्ते में पानी और फिसलन भी थी। वहीं मंदिर में इतनी भीड़ नजर आई कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इस दौरान अचानक करंट फैलने की अफवाह फैली और श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। करंट से बचने के लिए लोग इधर-उधर होने लगे तो भगदड़ मच गई।
पुलिस ने भगदड़ में 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। 35 लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं, बाकी सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। घायल 35 लोग भी खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भगदड़ मचने के कारण तलाशे जा रहे हैं। मंदिर को चारों तरफ से सील करके पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मंदिर में आसानी से आने-जाने के लिए व्यवस्था कर दी गई है। एक-एक करके भक्तों को मंदिर तक जाने दिया जा रहा है। मंदिर प्रशासन से कहा गया है कि भक्तों की सुरक्षा का ध्यान रखकर इंतजाम करें।
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे में 6 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 27, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।