हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान

आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.

विज्ञापन
आराधना सिंह बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान Credit: X ( @PargatSOfficial ) / PTI

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है. आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की जिम्मेदारी मिली है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं आराधना ‘मोना’ मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित

वीरेंद्र सिंह को बनाया गया CLP का नेता

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी मोना अब अजय राय की जगह लेंगी, जो अगस्त 2023 से उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे.
कांग्रेस ने अपने बयान में अजय राय के योगदान की सराहना भी की. पार्टी ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल (CLP) का नेता भी नियुक्त किया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश में CLP नेता के तौर पर वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी. अब तक मोना CLP नेता थीं. वहीं, देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने UPCC के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्षों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से कर दी है.

विज्ञापन

पंजाब में भी बड़ा फेरबदल

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया. ये नियुक्ति पार्टी आलाकमान ने अगले साल की शुरुआत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले की है. पिछले कुछ दिनों में भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. हाल ही में वडिंग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया. चुनाव से पहले पंजाब इकाई में अंदरूनी कलह की वजह से ये बदलाव जरूरी हो गया था, क्योंकि पार्टी नेतृत्व का एक हिस्सा वडिंग के अध्यक्ष बने रहने से खुश नहीं था.

हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं परगट सिंह

परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं, जिन्होंने 1992 और 1996 के ओलंपिक में टीम का नेतृत्व किया था. परगट ने शिरोमणि अकाली दल के साथ राजनीति में एंट्री ली. 2016 में अकाली दल ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था. जिसके बाद वो कुछ वक्त तक नवजोत सिंह सिद्धू और बाकी नेताओं के साथ आवाज-ए-पंजाब फ्रंट का हिस्सा रहे और फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया. 2017 में परगट सिंह ने जालंधर कैंटोनमेंट विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता और विधायक बने. 2022 में वो फिर से इसी सीट से विधायक चुने गए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए ‘कप्तान’ परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola