Anupshahr Sabji Mandi Viral Video: उत्तर प्रदेश सरकार एक नया कानून बना रही है। जिसके तहत खाने में थूक मिलाने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान रखा जाएगा। यूपी सरकार ने ये निर्णय पिछले दिनों खाद्य सामग्रियों में थूक या पेशाब मिलाए जाने की घटना के बाद लिया है। अध्यादेश को कैबिनेट से मंजूर कराया जाएगा, लेकिन इस बीच ऐसे कई मामलों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक सब्जियों पर थूकता नजर आ रहा है।
अनूपशहर की सब्जी मंडी का वीडियो
बताया जा रहा है कि ये वीडियो बुलंदशहर के कोतवाली अनूपशहर की सब्जी मंडी का है। जहां सब्जी विक्रेता ने अचानक सब्जियों पर थूक दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जहां से यह वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि वीडियो वायरल होने से गंगा नगरी अनूपशहर में हड़कंप मच गया है। इससे पहले मुजफ्फरनगर में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां सब्जी बेचने वाले एक व्यक्ति पर कुछ स्थानीय नागरिकों ने थूक लगाकर फल-सब्जियां बेचने का आरोप लगाया था। उनके हंगामा करते हुए दुकान बंद कराने का प्रयास किया था।
ये भी पढ़ें: कौन हैं IPS मोहसिन खान? IIT छात्रा से रेप का आरोप, दर्ज हुई FIR
कनार्टक में भी सामने आ चुकी है घटना
गौरतलब है कि हाल ही में कर्नाटक के कारवार में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। जिसमें एक सब्जी विक्रेता को बाजार में सब्जियों पर थूकते हुए पकड़ा गया। उसकी पहचान अब्दुल हसन सब रज्जाक के रूप में हुई थी। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य जोखिमों का मुद्दा उठाया। इसके बाद अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें: Video: झांसी में मुफ्ती खालिद को NIA ने क्यों हिरासत में लिया, क्या हैं आरोप?
संबंधित खबरें
जातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
27 mins agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
1 hr agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
4 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
5 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
6 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
7 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
21 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
21 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines