मुरादाबाद: यशी इंटरप्राइजेज के मालिक अंकित चौहान ने खुद को मारी गोली, पुलिस कर रही घरवालों से पूछताछ

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया. ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के रतुपुरा रोड स्थित सब्जी मंडी के सामने यशी इंटरप्राइजेज के मालिक 35 वर्षीय अंकित चौहान ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर पर सटाकर गोली मार ली.

muradabad news

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया. ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के रतुपुरा रोड स्थित सब्जी मंडी के सामने यशी इंटरप्राइजेज के मालिक 35 वर्षीय अंकित चौहान ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर पर सटाकर गोली मार ली. गोली चलने की आवाज से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग मौके की ओर दौड़ पड़े. जब तक कोई कुछ समझ पाता, अंकित चौहान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरद्वारा पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मौके से रिवॉल्वर और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं.

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है अंकित चौहान के दो छोटे बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी. इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पत्नी और परिजन बेसुध हालत में हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं, क्योंकि अंकित चौहान शहर के जाने-माने, मिलनसार और लोकप्रिय व्यापारी के रूप में जाने जाते थे.

विज्ञापन

स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और साथी व्यापारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. कई लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर अंकित चौहान जैसे खुशमिजाज व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया. प्राथमिक जांच में पता चला है कि अंकित सुबह दुकान पर सामान्य रूप से पहुंचे थे. कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के दुकानदार और राहगीर मौके की ओर दौड़े, जहां उन्हें खून से लथपथ गिरा देखा. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. रिवॉल्वर लाइसेंसी है और उसके सभी दस्तावेज पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें. पुलिस अब परिवार और परिचितों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या के पीछे आर्थिक, पारिवारिक या मानसिक कोई कारण था या नहीं.

विज्ञापन

मुरादाबाद में अंकित चौहान की आत्महत्या की यह खबर तेजी से फैल गई है और शहर भर में शोक की लहर दौड़ गई है. व्यापारियों का कहना है कि अंकित हमेशा मुस्कुराते रहते थे, किसी से मनमुटाव नहीं रखते थे. उनका इस तरह दुनिया छोड़ जाना सबके लिए एक बड़ा सदमा है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. शहर में व्यापारी वर्ग और स्थानीय जनता इस दर्दनाक घटना से गहरे सदमे में हैं. मुरादाबाद ठाकुरद्वारा रतुपुरा रोड स्थित यशी इंटरप्राइजेज की दुकान के बाहर अब मातम पसरा है, जहां एक खुशमिजाज व्यापारी की जिंदगी ने अचानक खामोशी ओढ़ ली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ