उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पैसे दोगुना करने और तंत्र-मंत्र के जरिए चमत्कार दिखाने का दावा करने वाले एक बाबा पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगा है. पीड़ित किसान का कहना है कि उसे विश्वास में लेकर करीब 1.80 करोड़ रुपये हड़प लिए गए. मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, ये मामला अमरोहा जिले के बछरायूं इलाके से जुड़ा है. पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हुई जिसने खुद को तंत्र-मंत्र और खास शक्तियों का जानकार बताया. उसने दावा किया कि वो खास विधि के जरिए पैसे को कई गुना बढ़ा सकता है. शुरुआत में उसने किसान का भरोसा जीतने के लिए छोटी रकम पर ज्यादा पैसा लौटाया, जिससे किसान को उसकी बातों पर विश्वास हो गया.
किसान का क्या आरोप है?
किसान का आरोप है कि धीरे-धीरे वो बाबा के झांसे में आता चला गया और बड़ी रकम निवेश करने लगा. आरोप है कि इस दौरान उसने अपनी जमीन तक बेच दी और करोड़ों रुपये बाबा को सौंप दिए. किसान के मुताबिक, कुल मिलाकर लगभग 1.80 करोड़ रुपये दिए गए, जिनमें कुछ रकम बैंक खातों के जरिए और बड़ी राशि नकद दी गई. मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में एक व्यक्ति नोटों से भरे बक्से के सामने पूजा जैसी गतिविधि करता दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उसी पैसे दोगुना करने वाले खेल से जुड़ा है. हालांकि वीडियो की सच्चाई और उसका सीधा कनेक्शन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
सोशल मीडिया पर वायरल
पीड़ित किसान का कहना है कि जब उसने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया तो उसे टालमटोल किया गया. बाद में वो किसान को धमकियां भी दे रहा था. किसान ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है. इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है और शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पहले से लेन-देन और समझौते की बात सामने आई है. पुलिस ने कहा है कि अगर औपचारिक शिकायत या नए सबूत मिलते हैं तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT को मिला बड़ा सुराग, ट्रस्ट के पास सोने-चांदी का सही रिकॉर्ड नहीं; गहराया सस्पेंस
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
14 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines