'जिन्न करते थे नोटों की बारिश…', पैसे दोगुने के नाम पर करोड़ों का महाघोटाला, ऐसे खुला 'फ्लेक्सी बाबा' की ठगी का खेल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित किसान का आरोप है कि एक बाबा ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के नाम पर उससे करीब 1.80 करोड़ रुपये ठग लिए. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की बात कही है.

flexi baba scam

Credit: Social Media

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पैसे दोगुना करने और तंत्र-मंत्र के जरिए चमत्कार दिखाने का दावा करने वाले एक बाबा पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगा है. पीड़ित किसान का कहना है कि उसे विश्वास में लेकर करीब 1.80 करोड़ रुपये हड़प लिए गए. मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, ये मामला अमरोहा जिले के बछरायूं इलाके से जुड़ा है. पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हुई जिसने खुद को तंत्र-मंत्र और खास शक्तियों का जानकार बताया. उसने दावा किया कि वो खास विधि के जरिए पैसे को कई गुना बढ़ा सकता है. शुरुआत में उसने किसान का भरोसा जीतने के लिए छोटी रकम पर ज्यादा पैसा लौटाया, जिससे किसान को उसकी बातों पर विश्वास हो गया.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Daan Chori: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, अब रामलला का हार और चरण पादुका भी गायब, फिर घेरे में आए टिन्नू यादव

विज्ञापन

किसान का क्या आरोप है?

किसान का आरोप है कि धीरे-धीरे वो बाबा के झांसे में आता चला गया और बड़ी रकम निवेश करने लगा. आरोप है कि इस दौरान उसने अपनी जमीन तक बेच दी और करोड़ों रुपये बाबा को सौंप दिए. किसान के मुताबिक, कुल मिलाकर लगभग 1.80 करोड़ रुपये दिए गए, जिनमें कुछ रकम बैंक खातों के जरिए और बड़ी राशि नकद दी गई. मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में एक व्यक्ति नोटों से भरे बक्से के सामने पूजा जैसी गतिविधि करता दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उसी पैसे दोगुना करने वाले खेल से जुड़ा है. हालांकि वीडियो की सच्चाई और उसका सीधा कनेक्शन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

सोशल मीडिया पर वायरल

पीड़ित किसान का कहना है कि जब उसने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया तो उसे टालमटोल किया गया. बाद में वो किसान को धमकियां भी दे रहा था. किसान ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है. इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है और शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पहले से लेन-देन और समझौते की बात सामने आई है. पुलिस ने कहा है कि अगर औपचारिक शिकायत या नए सबूत मिलते हैं तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ