UP Crime News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल, एक सप्ताह पूर्व स्कूल बस पर हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि घटना का मुख्य आरोपी BBA का स्टूडेंट निकला।
पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की गई। इस काम के लिए पुलिस की एक टीम ने करीब 300 घंटे की रिकॉर्डिंग को देखकर तीनों आरोपियों की पहचान की थी।
घटना के समय स्कूल बस में सवार थे 24 बच्चे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के पास से दो तमंचे व घटना में प्रयुक्त की गई मोटर साइकिल बरामद हुई है। बता दें बीते 25 अक्टूबर को एक निजी स्कूल की बस पर आरोपियों ने फायरिंग की थी। घटना के दौरान बस में दो दर्जन से अधिक बच्चे थे।
ये भी पढ़ें: बस्ती में युवक को उतारा मौत के घाट; हत्यारे ने आंखों पर चाकू से किए वार, हत्या के पीछे सामने आई ये वजह
फायरिंग करने के पीछे ये निकला कारण
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में से BBA के स्टूडेंट का बस ड्राइवर से कुछ दिन पूर्व कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया था। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात के बाद 15 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई थी।
पुलिस टीम को देख भागने लगे आरोपी
पुलिस टीम ने तीनों आरोपियो को मुठभेड़ के बाद गजरौला क्षेत्र के खेड़की भूड़ गांव से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की लोकेशन की गुप्त सूचना मिली थी। मौके पर तीनाें को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगे। जिसके बाद कुछ दूर पीछा कर तीनों को पकड़ा गया।
ये भी पढ़ें: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के बाहर हादसा, गर्म खिचड़ी गिरने से 10 महिलाएं झुलसी
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
49 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
10 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
10 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
14 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
14 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
23 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines