गुरुग्राम में महिला बाइकर के साथ हुआ हिट एंड रन का मामला अभी ठंडा नहीं हो पाया है. इसी बीच ग्रेटर नोएडा में भी एक शख्स को एक बेकाबू कार को टक्कर मारने का वीडियो सामने आया है. 5 सितंबर को सुबह करीब 4 बजे ये हादसा हुआ, जो CCTV में रिकॉर्ड हो गया. 14 सेकेंड का ये क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस में दर्ज शिकायत में उनकी पत्नी ने बताया कि वो उनके लिए जन्मदिन का केक लेने बाहर गए थे. उन्होंने बताया कि जब वो केक लेकर सड़क पार कर रहे थे, तभी उन्हें टक्कर लगी.
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम हिट एंड रन का आरोपी कल्याण बैंसला राजस्थान से गिरफ्तार, FIR में जोड़ी गई हत्या के प्रयास की धारा
क्या है पूरा मामला?
5 सितंबर को पीड़ित हिमांशु राय ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ‘एक मूर्ति चौक’ के पास सड़क पार कर रहे थे. तभी तेज रफ्तार सफेद रंग की टाटा पंच कार ने उन्हें टक्कर मारी और वो हवा में उछल गए. हिमांशु टक्कर वाली जगह से कुछ मीटर दूर जाकर गिरे. नोएडा के रहने वाले हिमांशु की इस हादसे में कई हड्डियां टूट गईं. उनके पैर, हाथ और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है और वो आईसीयू (ICU) में हैं. पुलिस ने उनकी पत्नी की शिकायत के बाद गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
गुरुग्राम में भी हिट एंड रन का केस
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक तेज रफ्तार सफेद सेडान कार ने सिया नाम की महिला बाइकर को टक्कर मार दी. ‘हिट एंड रन’ का ये मामला बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सिया ने बताया कि वो बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ राइड पर जा रही थी, तभी सेडान कार तेजी से उनका पीछा करने लगी. बाइकर ने दावा किया कि उन्होंने ड्राइवर को सही दूरी बनाए रखने के लिए कहा था, लेकिन वो नहीं माना और उनकी बाइक में टक्कर मार दी. सिया संभल नहीं पाईं और बेहद बुरी तरह से सड़क पर गिर गईं, जिसके बाद उन्हें काफी चोटें आईं हैं. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम हिट एंड रन केस में लवनीश गुर्जर गिरफ्तार, कल्याण बैंसला से क्या है कनेक्शन?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
12 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
12 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
15 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines