गुरुग्राम हिट एंड रन केस में लवनीश गुर्जर गिरफ्तार, कल्याण बैंसला से क्या है कनेक्शन?
एक महिला बाइकर के वीडियो पोस्ट करने के बाद कल्याण बैंसला और लवनीश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया. महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उसका पीछा किया और जान-बूझकर अपनी कार उसकी मोटरसाइकिल से टकरा दी थी.
महिला बाइकर को टक्कर मारने के मामले में लवनीश गुर्जर की गिरफ्तारी (Photo-X and PTI)
Gurugram Hit And Run Case: गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के आरोप में लवनीश गुर्जर को राजस्थान के दौसा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले आरोपी कल्याण बैंसला को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया गया था. वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि बाइक को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी, लेकिन बैंसला ने खुद का बचाव करते हुए कहा था कि ये टक्कर गलती से हुई थी. लवनीश को कल्याण का कजिन बताया जा रहा है.
विज्ञापन
VIDEO | Gurugram hit and run case: Accused Kalyan Bainsla and Lavnish Gurjar arrested from Rajasthan's Dausa.#Gurugrampic.twitter.com/CycWr84pZQ
ये मामला तब चर्चा में आया जब सिया नाम की एक बाइकर ने इंस्टाग्राम पर हेलमेट-कैमरे का फुटेज शेयर किया. वीडियो में कथित तौर पर एक सफेद मारुति सियाज को उसकी मोटरसाइकिल की तरफ आते और उसे साइड से टक्कर मारते हुए दिखाया गया है. सिया बाइक से गिर गई और बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई. उसने ये भी आरोप लगाया कि टक्कर से पहले कार में सवार लोगों ने उसके साथ गलत बर्ताव किया था.
पुलिस ने शुरू में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और 281 के तहत FIR दर्ज की थी, जो पर्सनल सेफ्टी को खतरे में डालने और लापरवाही से गाड़ी चलाने से जुड़ा है. बाद में जांचकर्ताओं ने धारा 109 जोड़ी, जो हत्या की कोशिश से जुड़ा है.
Gurugram hit-and-run case | Lovneesh (34), who was present in the car with main accused Kalyan Bainsla, has also been arrested from Palwal, Haryana as per law.
कल्याण बैंसला कथित तौर पर पलवल में जिम चलाते हैं और कबड्डी बैकग्राउंड से हैं, उनको मुख्य आरोपी बनाया गया है. तब से उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया गया है. उन्होंने पहले खुद को भारतीय रग्बी टीम के सदस्य के तौर पर पेश किया था और ‘एमेच्योर ओलंपिया इंडिया’ बॉडीबिल्डिंग कॉम्पिटीशन जीतने का दावा किया था.
महिला का पीछा करने का आरोप
सिया के मुताबिक, ये घटना रविवार, 13 सितंबर 2026 की सुबह हुई जब वो दूसरे बाइकर्स के साथ बाइक चला रही थी. उसने दावा किया कि सियाज ड्राइवर ने गोल्फ कोर्स रोड पर उसका पीछा किया और बार-बार उसे रुकने का इशारा किया. उसने ये भी आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे में लग रहा था.
विज्ञापन
बैंसला ने किया खुद को डिफेंड
कल्याण बैंसला ने जानबूझकर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से इनकार किया है. कथित तौर पर उन्होंने कहा कि टक्कर गलती से हुई थी और दावा किया कि वो इसलिए चले गए क्योंकि उन्हें भीड़ की तरफ से हमला किए जाने का डर था. वहीं उनके वकील ने सिया के बयान पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि वो बहुत तेज रफ्तार से बाइक चला रही थी और घटना का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर अटेंशन पाने के लिए कर रही थी. सिया ने इस क्लैरिफिकेशन को खारिज कर दिया और कहा कि टक्कर से जानलेवा चोटें आ सकती थीं. साथ ही उसने सवाल उठाया कि टक्कर के तुरंत बाद ड्राइवर क्यों नहीं रुका.