---विज्ञापन---

Amethi Murder Case: कौन था चंदन का पांचवां शिकार? हो गया खुलासा

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में हुई टीचर फैमिली की हत्या के बाद लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस एनकाउंटर में गोली भी लग चुकी है। अब सामने आया है कि आरोपी टीचर की पूनम भारती के साथ बहस भी हुई थी। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Amethi Murder Case: यूपी के अमेठी जिले में पिछले गुरुवार को चंदन वर्मा नाम के शख्स ने टीचर फैमिली को मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी ने टीचर, उसकी पत्नी और 2 बच्चों की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि उसका पूनम भारती से कई साल से अफेयर चल रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? इसका जवाब पुलिस को मिल चुका है। 3 अक्टूबर की शाम को आरोपी ने शिवरतनगंज इलाके में पड़ते घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने टीचर सुनील कुमार, उसकी पत्नी पूनम भारती, 6 साल की बेटी दृष्टि और एक साल की सुनी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

चंदन वर्मा ने किस वजह से कत्लेआम किया? पुलिस इसका जवाब नहीं खोज सकी थी। गौरतलब है कि आरोपी ने हत्याकांड से पहले 5 लोगों की मौत को लेकर स्टेटस लगाया था। चार मर्डर के बाद आरोपी खुद भी जान देना चाहता था। 5वीं मौत किसकी थी? ये खुलासा हो गया है। आरोपी ने खुद का जिक्र किया था। लेकिन गोली फंसने की वजह से वह खुद को नहीं मार सका।

---विज्ञापन---

सुनील और पूनम में होता था विवाद

बताया जा रहा है कि अब इस पहेली को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्याकांड की असली वजह एक FIR बताई गई है। जो पूनम भारती ने चंदन वर्मा के खिलाफ 18 अक्टूबर को रायबरेली शहर कोतवाली में दर्ज करवाई थी। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। सुनील भारती ने एक जमीन खरीदी थी, उस मामले में चंदन गवाह था। पति की गैरमौजूदगी में चंदन के आने का पता सुनील को लगा था। जिसके कारण पति-पत्नी में विवाद होने लगा।

यह भी पढ़ें:इस दरिंदे को 1-2 नहीं 42 उम्रकैद की सजा, घर में घुसकर करता था रेप; 90 छात्राओं से की दरिंदगी

---विज्ञापन---

कई बार इसी कारण सुनील ने अपना किराए का घर बदल लिया था। इसके बाद सुनील अपनी फैमिली के साथ शिवरतनगंज इलाके के औहरा भवानी में रहने लगा था। विवाद में हमेशा पूनम उसे यही बात कहती थी कि वह गलत शक करता है। उसका चंदन से कोई रिश्ता नहीं है। 18 अगस्त को रविवार था। 19 अगस्त को राखी का त्योहार होने के चलते छुट्टी थी। जिसके बाद बुखार के इलाज के लिए सुनील और उसकी पत्नी बेटियों को लेकर रायबरेली के अस्पताल गई थी। पूनम चंदन से रिश्ता तोड़ना चाहती थी, जिसके लिए आरोपी तैयार नहीं था।

---विज्ञापन---

पूनम ने ही बुलाया था चंदन को

पूनम ने पति का शक दूर करने के लिए यहां चंदन और उसकी मां को बुलाया था। अस्पताल में दोनों के बीच बात हुई। पूनम ने वफादार होने की दलीलें दीं, लेकिन इसी बीच चंदन के मुंह से ऐसी बात निकल गई, जिसके बाद पूनम ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद चंदन ने सुनील भारती को पीटा और पूनम को गालियां दीं। जिसके बाद UP पुलिस को शिकायत दी गई थी। यही थप्पड़ चंदन को नागवार गुजरा। जिसके बाद आरोपी ने बौखलाहट में पूरा परिवार खत्म कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने खुद पर भी गोली चलाई थी, जो मिस हो गई। ताबड़तोड़ फायरिंग के कारण मैगजीन फंस गई थी। उसने दोबारा मैगजीन लोड करने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच लोगों का शोर सुना। इसके बाद वह पीछे की दीवार से कूदकर भाग गया।

यह भी पढ़ें:मशहूर मॉडल इन्फ्लुएंसर की हत्या, फ्लैट में बिस्तर पर मिला शव; चाकू से गोदकर ली जान… कौन है कातिल?

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 06, 2024 06:36 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola