आधी उम्र के आजाद बने 52 की इंद्रावती के पति, 4 बच्‍चों को छोड़ रचाई तीसरी शादी

अलीगढ़ के सास-दामाद के बाद अब उत्तर प्रदेश के एक आंबेडकर नगर से अजीबोगरीब लव स्टोरी सामने आई है। 52 साल की महिला ने 25 साल के शख्स से विवाह रचाया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला की यह तीसरी शादी है। इस बेमेल शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है। विस्तार से पूरी बात को जान लेते हैं।

Uttar Pradesh news

कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती, प्यार अंधा होता है। प्यार में प्रेमी हर हद को पार कर देते हैं। उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर में ऐसा ही मामला सामने आया है। जिले के गांव प्रतापपुर बेलवरिया में एक 52 साल की महिला ने अपने 25 साल के प्रेमी के साथ विवाह रचाया है। इस बेमेल शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। दलित बस्‍ती में रहने वाली महिला इंद्रावती को अपने पोते की उम्र के युवक आजाद से प्यार हो गया था। महिला 4 बच्चों की मां है, जिसने अपने पति और बच्चों को प्यार की खातिर छोड़ दिया। अपने प्रेमी के साथ सात फेरे ले लिए। इस बेमेल शादी ने इलाके में सनसनी मचा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग दोनों के रिश्ते को लेकर हैरान हैं। महिला की यह तीसरी शादी है। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, 10 दिन पहले दोनों घर से बिना किसी को कुछ कहे फरार हो गए थे। इसके बाद गोविंद साहब मंदिर में शादी कर ली। लोगों को जैसे ही इस शादी की खबर मिली, दोनों के परिवार और बस्ती के लोगों ने बहिष्कार करने का फैसला किया है।

20 साल पहले की दूसरी शादी

इंद्रावती को पहली शादी से लड़की है। 20 साल पहले उसने चंद्रशेखर नाम के युवक से विवाह रचाया था। दूसरी शादी से 2 लड़के और एक लड़की है। कुछ साल से उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। इसी दौरान इंद्रावती को आजाद से प्यार हो गया। लोगों का कहना है कि दोनों एक ही जाति के हैं, दोनों का गांव भी एक ही है। दोनों में दादी-पोते का रिश्ता था। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए, फिर शादी करने का फैसला कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने भी गांव में जाकर मामले की जानकारी ली है। दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना शादी रचाई है।

विज्ञापन

पति ने बताई ये सच्चाई

इंद्रावती के पति चंद्रशेखर ने बताया कि वे काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पत्नी ने इसका फायदा उठाते हुए आजाद को फंसा लिया। वे जब काम से घर लौटे तो दोनों के प्रेम प्रसंग का पता लगा था। पति ने दावा किया कि इंद्रावती और आजाद उनको मारने की प्लानिंग रच रहे हैं। वे मुझे और मेरे बच्चों की जहर देकर हत्या कर सकते हैं। उनको दोनों की साजिश का पहले पता लग गया था, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ