50 से ज्यादा छात्राएं पहुंची थाने, बोलीं प्रिंसिपल अकेले में बुलाकर गलत तरीके से छूते हैं, आरोपी का जवाब भी सुन लें

Allegations of Molestation on Principal ghaziabad
विज्ञापन

Allegations of Molestation on Principal : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शिक्षा का मंदिर शर्मसार हुआ है। यहां के एक स्कूल की 50 से ज्यादा छात्रों में प्रिंसिपल पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। प्रिसिंपल के खिलाफ आरोप लगाने वाली सभी 7वीं से 10 क्लास की छात्राएं हैं।

वेव सिटी थाना क्षेत्र के वेव सिटी थाना क्षेत्र के शाहपुर बंहैटा गांव के किसान आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल का है। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल का प्रिसिंपल उन्हें अपने ऑफिस में बुलाकर अकेले में गलत तरीके से छूता है और छेड़छाड़ करता है। साथ ही अश्लील बातें करता है।

Advertisment

वहीं प्रिंसिपल डॉक्टर राजीव पांडे का कहना है कि कुछ पैरेंट्स ने स्कूल में घुसकर उनके साथ मारपीट की और उनका सिर फोड़ दिया और जब मैंने पुलिस से उनकी शिकायत की तो उन्होंने उलटे मेरे ऊपर भी फर्जी आरोप लगा दिया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर थाना वेव सिटी में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। इलाके की ACP सलोनी अग्रवाल का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोप पर शिकायत दर्ज कर ली गई है।

एसीपी के मुताबिक प्रिंसिपल ने जहां कुछ पैरेंट्स के खिलाफ स्कूल में जबरदस्ती घुसने, मारपीट, सिर फोड़ने और अभद्रता का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों का बारीकि से जांच कर रही है और जांच में जो सच्चाई सामने आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ