हत्या या हादसा? स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत; परिजनों ने किया हंगामा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवक की स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। जिसके बाद युवक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया और हत्या का आरोप लगाया।

Aligarh News

अनिल चौधरी, अलीगढ़

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्विमिंग पूल में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। लेकिन उसके परिवार का आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि उनके बेटे की हत्या हुई है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया, जिसकी वजह से काफी समय तक सड़क पर जाम लगा रहा। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को कंट्रोल किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

शव के साथ सड़क पर परिजनों का हंगामा

यह पूरा मामला जिले के थाना लोधा क्षेत्र के गगन स्कूल के पास स्थित महादेव स्विमिंग पूल का है। इसी स्विमिंग पूल में नहाने गए एक युवक की पूल में डूबकर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो नगला मेहताब की नई आबादी का रहने वाला है। वहीं, रवि की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने रवि के शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

परिजनों का आरोप है कि स्विमिंग पूल संचालक की लापरवाही के चलते रवि की जान गई है। कुछ परिजनों ने यह भी दावा किया कि रवि की हत्या की गई है और इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

परिवार के लोगों ने स्विमिंग पूल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है और उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ