Aligarh Man Pakistan Jail: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला बादल बाबू फेसबुक पर हुई पाकिस्तानी महिला से मोहब्बत के चक्कर में बिना वीजा सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंच गया. वर्तमान में वह लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है. परिजनों के अनुसार, बादल अपनी कानूनी सजा पूरी कर चुका है, लेकिन स्वदेश वापसी की कागजी प्रक्रिया में देरी के कारण अब भी सलाखों के पीछे इंतजार कर रहा है.
ऑनलाइन मुलाकात से पाकिस्तान की जेल तक
दिल्ली में दर्जी का काम करने वाले बादल बाबू की जिंदगी तब बदल गई जब उसकी ऑनलाइन मुलाकात पाकिस्तान की ‘सना’ नाम की महिला से हुई. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई और बादल ने बिना किसी वैध दस्तावेज के पाकिस्तान जाने का जोखिम उठा लिया. अगस्त 2024 में पाकिस्तान जाने का पहला प्रयास असफल रहा. अक्टूबर 2024 में बिना वीजा सरहद पार कर पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हुआ.
500 रुपये हुए गायब तो टीचर ने छात्राओं के कपड़े उतरवा कर की जांच, शिक्षा मंत्री ने किया निलंबित
परिजनों के दावों के अनुसार, जब सना ने बादल से शादी करने से इनकार कर दिया, तब भी वह वापस लौटने के बजाय पाकिस्तान में ही रुक गया और वहां मजदूरी व बकरी चराने का काम करने लगा.27 दिसंबर 2024 को जब वह अपने मालिक की बकरियां चरा रहा था, तब स्थानीय निवासियों को उसकी बोली और भारतीय लहजे पर शक हुआ. पाकिस्तान पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद उसे अवैध घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. सजा पूरी करने के बाद लाहौर की कोट लखपत जेल में रिहाई का इंतजार कर रहा है.
वायरल कोर्ट वीडियो का सच
गिरफ्तारी के दौरान कोर्ट परिसर से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बादल अपने परिवार से चिंता न करने की बात कह रहा था. हालांकि, कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन का दोषी ठहराया गया.
सजा पूरी, फिर भी रिहाई में देरी क्यों?
भारत और पाकिस्तान के बीच अवैध रूप से सीमा पार करने वाले नागरिकों की रिहाई और स्वदेश वापसी एक जटिल कूटनीतिक प्रक्रिया है. कानूनी रूप से सजा पूरी होने के बाद भी कैदी को तब तक रिहा नहीं किया जा सकता जब तक कि दोनों देशों के विदेश मंत्रालय नागरिकता का सत्यापन न कर लें.
TMC को एक और झटका! सांसद कोयल मलिक ने दिया इस्तीफा, छोड़ी राज्यसभा की सदस्यता
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
3 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
7 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
14 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
18 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
18 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines