अलीगढ़ में अंबेडकर की मूर्ति लगाने पर बवाल, पुलिसकर्मी समेत 14 लोग घायल, 6 वाहन फूंके

UP: इस बारे में एसएसपी अलीगढ़ संजीव सुमन ने कहा कि मौके पर हालत कंट्रोल में हैं। घटनास्थल और उसके आसपास घेराबंदी कर दी गई है।

घटनास्थल की फोटो (6)

घटनास्थल की फोटो

Aligarh ruckus over removal of Ambedkar Statue: यूपी के अलीगढ़ में मंगलवार शाम उस समय हंगामा हो गया जब यहां के भीमपुर गांव में उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मी पर पथराव कर दिया। इस पूरे मामले में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला थाना रोरावर के भीमपुर गांव का है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार यहां कुछ लोगों ने ग्राम सभा की जमीन पर बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना की। बताया जा रहा है कि रातोंरात इस मूर्ति को लाकर लगाया गया था। जिसका दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। इस मुद्दे पर ही पिछले दो दिनों से दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे।

विज्ञापन

लोगों ने पुलिस के वाहनों में लगाई आग

मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान मौके पर इलाके के प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद थे। इसी बीच लोगों की भीड़ उग्र हो गई। गुस्साई भीड़ ने एक-दूसरे पर और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर पत्थराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने वहां खड़ी पुलिसकर्मियों की बाइक समेत आधा दर्जन वाहनों में आग लगा दी।

विज्ञापन

पुलिस पर हमले से हड़कंप, प्रधान समेत ग्रामीण हिरासत में

आगजनी और पत्थराव में पुलिसकर्मियों के अलावा 8 अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस पर हमले से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। इस मामले की सूचना मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। बताया जा रहा है कि गांव के प्रधान व पूर्व प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा-हालत नियंत्रण में

इस बारे में एसएसपी अलीगढ़ संजीव सुमन ने कहा कि मौके पर हालत कंट्रोल में हैं। घटनास्थल और उसके आसपास घेराबंदी कर दी गई है। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे नियम अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ