AKhilesh Yadav To Join Bharat Jodo Nyay Yatra In UP (रिपोर्ट- मानस श्रीवास्तव) : उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दाखिल होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को निमंत्रण भेजा गया। निमंत्रण प्राप्त होने के कुछ ही घंटों के भीतर समाजवादी पार्टी ने ऐलान कर दिया कि वो इस निमंत्रण को स्वीकार करती है और अखिलेश यादव खुद राहुल गांधी की इस यात्रा में भागीदारी करेंगे।
सिर्फ अमेठी और रायबरेली ही क्यों?
कांग्रेस की तरफ से निमंत्रण तो पूरी यात्रा में शामिल होने का दिया गया था, लेकिन अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी की तरफ से जारी किये गये बयान में रजामंदी सिर्फ अमेठी और रायबरेली के लिये ही दी। एक तरह से अखिलेश यादव ने मास्टर स्ट्रोक खेलने की कोशिश की है। अखिलेश यादव कांग्रेस औऱ राहुल गांधी के पीछे चल कर समाजवादी पार्टी को कमजोर या पिछलग्गू नहीं दिखाना चाहते हैं। इसलिये सपा पूरी यात्रा में शामिल न होकर सिर्फ कांग्रेस की परपंरागत सीट यानी रायबरेली औऱ अमेठी में ही इसका हिस्सा बनेगी। ऐसा करने से सपा या अखिलेश को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि इन सीटों पर पहले भी सपा अपने उम्मीदवार नहीं उतारती थी और आगे भी ऐसा नहीं करेगी।
इंडिया गठबंधन की मजबूती का जाएगा संदेश
दूसरी तरफ, गांधी परिवार की इस परंपरागत सीट पर अखिलेश और राहुल के साथ कदमताल करने से इंडिया गठबंधन की मजबूती का संदेश भी जायेगा, जिसका असर दूसरी सीटों पर भी नजर आयेगा। तीसरा सबसे बडा फायदा इंडिया गठबंधन पर सवाल उठाने वाले विरोधी दल भी खामोश हो जायेगे..
अखिलेश पहले ठुकरा चुके हैं कांग्रेस की अपील
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण में यूपी के तीन जिलों से होकर जब ये यात्रा गुजरी थी, उस वक्त भी राहुल गांधी ने अखिलेश और मायावती दोनों को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि देश हित मे वो इस यात्रा मे शामिल हों, लेकिन दोनों ने ही यात्रा मे शामिल होने से इंकार कर दिया था और खत का जवाब खत से भेज कर सिर्फ शुभकामनाओं के साथ बात खत्म कर दी थी।
यह भी पढ़ें: BJP काटने जा रही अपने सभी सांसदों का टिकट… सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने क्यों किया यह बड़ा दावा?
पीडीए से जुड़ेगी यात्रा
तीन दिन पहले तक अखिलेश यादव ये कह रहे थे कि कांग्रेस उन्हें कहां निमंत्रण भेजती है, जिसके बाद आज जब अखिलेश यादव को निमंत्रण दिया गया तो उन्होंने निमंत्रण स्वीकार करते हुये ये भी लिखा कि यूपी में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी की ये यात्रा पीडीए से जुड़ेगी और आपसी एकजुटता से ये आंदोलन और आगे जायेगा।
यह भी पढ़ें: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर कांग्रेस ने क्या कहा? पार्टी अध्यक्ष की पहली प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines