UP By Election 2024: यूपी में 13 नवंबर को 9 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने है। अखिलेश यादव ने बुधवार की रात बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सभी 9 सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सिंबल एक ही होगा और वह है साइकिल। इसके लिए अखिलेश यादव ने एक लंबी पोस्ट लिखी। सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और सपा में लंबे समय से खींचतान देखी जा रही है। ऐसे में अखिलेश यादव की इस पोस्ट के क्या मायने हैं?
1. गाजियाबाद और खैर में कांग्रेस की हार तय थी
लोकसभा चुनाव में मिली सफलता से कांग्रेस इतनी गदगद हुई कि उसने उप चुनाव में सपा से 5 सीटें मांग ली। इतना ही पार्टी को वो सीटें चाहिए थी जिस पर सपा ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की हो। अखिलेश यादव कांग्रेस को दो सीटें देना चाहते थे, गाजियाबाद और खैर। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो दोनों सीटों पर कांग्रेस की हार तय थी। बीजेपी पिछले कई बार से दोनों सीटें जीतती आ रही थी।
2. सपा के इस दांव पर कांग्रेस ने डाले हथियार
कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि अगर उसे फूलपुर और मीरापुर जैसी सीटें नहीं मिलेगी तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसके बाद जब अखिलेश ने मुंबई की 4 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए और महाराष्ट्र में 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो कांग्रेस ने यूपी से अपने कदम पीछे खींच लिए।
3. यूपी के बदले महाराष्ट्र का दावा छोड़ा
कांग्रेस को मीरापुर और फूलपुर में जीत का भरोसा था क्योंकि दोनों ही सीटें जिस लोकसभा क्षेत्र में आती है, वहां पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इसके बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच बातचीत हुई, जिसमें यह तय हुआ कि सपा महाराष्ट्र में 12 सीटों पर दावा नहीं करेगी।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, किसे कहां से मिला टिकट?
4. जीत सपा के कारण हुई
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यूपी की 6 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें से अधिकांश सीटें अवध प्रांत की थी। ऐसे में कांग्रेस को चुनावी सफलता का अंदाजा इन्हीं क्षेत्रों में था। वहीं बातचीत के जरिए सपा ने यह भी अहसास कराया कि लोकसभा में कांग्रेस की जीत सपा से गठबंधन का परिणाम था।
इन 9 सीटों पर होना है उपचुनाव
बता दें कि प्रदेश में यूपी की 10 सीटों पर उप चुनाव होना है। उनमें मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मिर्जापुर की मंझवा, अयोध्या की मिल्कीपुर, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल हैं। फिलहाल 9 सीटों पर ही चुनाव का एलान हुआ है। मिल्कीपुर सीट पर तारीख का एलान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: RSS के सर्वे में कौन सी पार्टी आगे?
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
4 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
6 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
6 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
6 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
7 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
11 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
13 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
14 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines