Maharashtra Chunav 2024: RSS के सर्वे में कौन सी पार्टी आगे?

RSS Internal Survey: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर संघ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यहां पर भी संघ उसी रणनीति पर काम करेगा, जिस रणनीति के जरिए उन्होंने हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनवाई। इस बीच संघ का इंटरनल सर्वे सामने आया है।

Maharashtra Assembly Election 2024 RSS Internal Survey

RSS Internal Survey Report

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटे हैं। चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बीच महायुति के घटक दलों ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। तो वहीं उद्धव गुट ने देर रात 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बीजेपी की सत्ता में वापसी के लिए आरएसएस का एक इंटरनल सर्वे सामने आया है। सर्वे में महायुति को 160 सीटें मिलने का दावा किया गया है।

आरएसएस के सर्वे के अनुसार भगवा गठबंधन के खिलाफ लोकसभा चुनाव में जो लहर थी, वह विधानसभा में देखने को नहीं मिलेगी। विधानसभा चुनाव में महायुति को पूर्ण बहुमत मिलेगा। संघ सूत्रों की मानें तो माहौल जानने के लिए गोपनीय तरीके से एक आतंरिक सर्वेक्षण कराया जाता है, रिपोर्ट के आधार पर ही चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाती है। बता दें कि संघ ने यह सर्वे अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में सभी 288 सीटाें पर कराया है।

किस पार्टी की बनेगी सरकार?

संघ सर्वे के अनुसार महायुति को चुनाव में 160 से अधिक सीटें मिलेगी। बीजेपी को 90 से 95 सीटें, शिंदे की सेना को 40-50 सीटें और अजित पवार की एनसीपी 25-30 सीटें मिल सकती हैं। ये सर्वे उन वोटर्स को लेकर किया गया था, जिसने लोकसभा चुनाव में बीजेपी से असंतुष्ट होकर इंडिया गठबंधन को वोट दिया था। अब देखना होगा संघ के सर्वे पर जनता की मुहर लगती है या इंडिया गठबंधन की महाराष्ट्र में वापसी होगी।

बता दें कि संघ की निष्क्रियता का ही नतीजा था कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 240 सीटों पर संतोष करना पड़ा। यूपी, राजस्थान, बंगाल में पार्टी को भारी नुकसान हुआ। बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार नहीं बना पाई। हालांकि एनडीए गठबंधन की सरकार जरूर बन गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ