Akhilesh Dimple Yadav Viral Photo: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की दो साल पुरानी फोटो गलत दावे के साथ वायरल होने पर सपाई भड़क गए हैं। सपा नेता संदीप यादव समेत कई सपाई प्रयागराज के जॉर्जटाउन पुलिस स्टेशन पहुंचे और FIR दर्ज कराई।
सपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश और डिंपल की फोटो को गलत दावे के साथ शेयर किया गया है। अगर मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। वही, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
अतीक अहमद की कब्र पर अखिलेश यादव ने चढ़ाया फूल
बता दें कि अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक कब्र पर फूल चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। मनोज श्रीवास्तव नाम के यूजर ने ‘एक्स’ पर इस फोटो को शेयर करते हुए दावा किया कि दोनों प्रयागराज में मौत के घाट उतारे गए माफिया अतीक अहमद की कब्र पर फूल चढ़ा रहे हैं। अतीक और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को काल्विन अस्पताल के सामने पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस लेकर खूब बवाल हुआ था।
यह भी पढ़ें: ‘चुनाव के बाद हटा दिए जाएंगे सीएम मोहन यादव’, अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात?
क्या है वायरल फोटो की सच्चाई?
बता दें कि अखिलेश और डिंपल यादव की वायरल फोटो 2022 में मैनपुरी संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव का है। डिंपल यादव का नामांकन होना था, उससे पहले दोनों सपा संस्थापक और देश के रक्षा मंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने समाधि पर फूल चढ़ाया और उनका आशीर्वाद लिया। इस चुनाव में डिंपल ने बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को हराया था। वायरल फोटो को डिंपल यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया था।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: जब जीतने वाले उम्मीदवार की ही जब्त हो गई थी जमानत
संबंधित खबरें
'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
41 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
16 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
17 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines