बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती के भतीजे ने पार्टी से निकालने जाने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर मायावती से माफी मांगी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी चुप्पी को गलत समझा गया. उन्होंने मायावती को अपनी राजनीतिक गुरु और प्रेरणा बताया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा है, ‘राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया. इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूं. पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की खबरें और अफवाहें चल रही हैं. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा. ना आज, ना कभी. BSP मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है.’
कौन हैं ईशान आनंद? मायावती के साथ आकाश की जगह मीटिंग में आए नजर, BSP प्रमुख ने खुद दिया जिनका परिचय
मायावती से मांगी माफी
आकाश आनंद ने साथ ही लिखा है, ‘अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फैसला पूरी तरह उचित है और मैं उस फैसले के साथ खड़ा हूं. रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है. व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी जिम्मेदारी है. उस समय मैंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया. मेरी उस चुप्पी को गलत समझा गया और अफवाहों को जगह मिली. अगर इससे आपको ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूं.’
साथ ही उन्होंने कहा, मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूं. विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूंगा.
ईशान आनंद IN…आकाश आनंद OUT, मायावती ने छोटे भतीजे को क्यों दी BSP में अहम जिम्मेदारी?
ईशान को दी थी जिम्मेदारी
आकाश आनंद को पार्टी से निकालने के बाद मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को संगठन में एक अहम जिम्मेदारी दी थी. इस कदम से BSP के भविष्य के नेतृत्व और पार्टी के एक अहम चेहरे के तौर पर ईशान के उभरने को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं. ईशान आनंद मायावती के छोटे भतीजे और आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं.
ईशान का जन्म गौतम बुद्ध नगर में हुआ था और उन्होंने नोएडा के जेनेसिस ग्लोबल स्कूल से पढ़ाई की. बाद में वो हायर स्टडीज के लिए ब्रिटेन चले गए और लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर में LLB प्रोग्राम में दाखिला लिया, हालांकि उन्होंने डिग्री पूरी नहीं की. भारत लौटने के बाद, ईशान नोएडा में अपने परिवार के बिजनेस से जुड़ गए.
आकाश आनंद BSP से बाहर, ससुर ने लिया संन्यास; मायावती बोलीं- देर आये दुरुस्त आये
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
21 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines