Akash Anand Reaction on Mayawati Decision: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती के फैसले पर उनके भतीजे आकाश आनंद ने चुप्पी तोड़ी और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बहन मायावती ने पहले भतीजे आकाश के लोकसभा चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई।
अब उन्हें पार्टी के नेशनल को-ऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया है। साथ ही उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाने से भी इनकार कर दिया है। उनके इस फैसले पर आकाश आनंद ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है और बुआ मायावती के आदेश को सिर माथे लगाकर स्वीकार किया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर अपना दिल हलका किया।
यह भी पढ़ें:मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए…Lalu Prasad Yadav का बड़ा बयान, Amit Shah पर पलटवार
आकाश ने अपने ट्वीट में क्या लिखा?
आकाश आनंद ने लिखा कि बहन मायावती जी, आप सर्वमान्य नेता हैं। आप बहुजन समाज के लिए आदर्श हैं। आपको देशभर के बहुजन समाज के लोग पूजते हैं। आपके संघर्षों के कारण बहुजन समाज को पॉलिटिकल पावर मिली है। आपने ही सम्मान के साथ जीना सिखाया है। आपका आदेश सिर माथे पर है। मैं भीम मिशन और बहुजन समाज के लिए अपनी आखिरी सांस तक संघर्ष करता रहूंगा।
बता दें कि आकाश बसपा सुप्रीमो मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। उनको बहन मायावती ने 10 दिसंबर 2023 को बहुजन समाज पार्टी का को-ऑर्डिनेटर बनाया था और अपना उत्तराधिकारी भी घोषित किया था, लेकिन 6 महीने में ही उन्होंने अपने दोनों फैसले पलट दिए।
आकाश आनंद से क्यों नाराज हैं मायावती?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मायावती अपने भतीजे आकाश आनंद के एक बयान की वजह से उनसे नाराज हैं। दरअसल सीतापुर में बहुजन समाज पार्टी की रैली हुई थी। इस रैली को आकाश आनंद ने संबोधित किया था, लेकिन अपने भाषण में आकाश ने भाजपा पर तंज सकते हुए पार्टी को आतंकवादी बता दिया था। इस बयान का भाजपा ने विरोध किया और आकाश के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। इस वजह से मायावती उनसे नाराज हो गईं। उन्होंने आकाश के लोकसभा चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी और अब 2 बड़े फैसले लेकर उन्हें पार्टी से अलग कर दिया।
यह भी पढ़ें:जिंदादिल PM मोदी, दिल छू लेगा वीडियो; जानें क्यों प्रधानमंत्री ने सिक्योरिटी गार्ड को लगाई फटकार?
यह भी पढ़ें:PM मोदी को डांस करते देखा क्या? प्रधानमंत्री ने X पर शेयर किया खुद पर बना मीम वीडियो
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
52 mins agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines