Flights From Hindon Airport: दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद गाजियाबाद में बना हिंडन एयरपोर्ट भी शुरू हो गया है। इस एयरपोर्ट पर फ्लाइट टेकऑफ और लैंडिंग का ट्रायल हो चुका है। अब इस एयरपोर्ट से 3 शहरों के लिए फ्लाइट्स उड़ेंगी। जी हां, टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू करने का ऐलान कर दिया है।
कंपनी एक मार्च 2025 से कोलकाता, बेंगलुरु और गोवा के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। एयरलाइन ने इन फ्लाइटों का किराया भी जारी कर दिया है और ऑनलाइन बुकिंग सर्विस भी स्टार्ट कर दी है। बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस पहले से ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइटों की सेवाएं दे रही है। वहीं अब हिंडन एयरपोर्ट से फ्लाइटें शुरू करके कंपनी इस एयरपोर्ट से सेवाएं देने वाली देश की पहली एयरलाइन बन जाएगी।
यह भी पढ़ें:Jalgaon Train Accident: 13 मौतों का जिम्मेदार कौन? पुष्पक एक्सप्रेस हादसे की इनसाइड स्टोरी
तीनों शहरों से आवाजाही का किराया भी जारी हुआ
एयरलाइन की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया कि शनिवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन फ्लाइटें उड़ान भरेंगी। हिंडन एयरपोर्ट से फिलहाल केवल बेंगलुरु की रीजनल एयरलाइन स्टार एयर (इंडिया) ही कलबुर्गी और हुबली के लिए उड़ानें संचालित करती है। हुबली के लिए सप्ताह में 4 और कलबुर्गी के लिए 3 फ्लाइटें टेकऑफ होती हैं। अब नेशनल एयलाइन अपनी सेवाएं इस एयरपोर्ट शुरू करेगी।
नई फ्लाइटों के लिए बुकिंग एयरलाइन की वेबसाइट के साथ-साथ अन्य बुकिंग प्लेटफार्मों पर भी उपलब्ध करा दी गई हैं। हिंडन एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए फ्लाइट का किराया 4400 रुपये और कोलकाता से हिंडन एयरपोर्ट के किराया 5500 रुपये होगा। हिंडन एयरपोर्ट से गोवा और गोवा से हिंडन एयरपोर्ट के लिए किराया 4900 रुपये मिलेगा। बेंगलुरु से हिंडन एयरपोर्ट के लिए 6000 और हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए 6200 रुपये किराया होगा।
यह भी पढ़ें:7 लाख भारतीयों की टेंशन बढ़ी! अप्रवासियों पर डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान से जानें अमेरिका में कैसे हालात?
दिल्ली एयरपोर्ट से एयरलाइन की 320 फ्लाइट्स
बता दें कि हिंडन एयरपोर्ट से पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली एयरपोर्ट से वीकली 320 से अधिक उड़ानें संचालित करती है, जिसमें 17 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स बहरीन, दम्मम, मस्कट, शारजाह के लिए शामिल हैं। वहीं हिंडन एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने से दिल्ली, नोएडा के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को फायदा होगा। उन्हें घंटों के सफर से राहत मिलेगी और दिल्ली एयरपोर्ट का ऑप्शन भी मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें:भूकंप के जोरदार झटकों से हिली धरती, 5.9 की तीव्रता वाले Earthquake से फिलीपींस में अफरातफरी
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
21 mins agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
2 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
5 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
6 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
18 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
18 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines