---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

भूकंप के जोरदार झटकों से हिली धरती, 5.9 की तीव्रता वाले Earthquake से फिलीपींस में अफरातफरी

Earthquake Tremors in Philippines: फिलीपींस में आज फिर भूकंप के झटके लगे। आज सुबह लगातार 2 बार आए भूकंप से लोगों में अफरातफरी मच गई। सड़कों और घरों को नुकसान पहुंचने की खबरें भी हैं। आइए जानते हैं कि भूकंप की तीव्रता कितनी रही?

---विज्ञापन---

Earthquake Tremors in Philippines: भूकंप के जोरदार झटकों से धरती एक बार फिर हिली है। आज सुबह फिलीपींस में 2 बार भूंकप आया। सेंट्रल फिलीपींस में आज सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में अफरातफरी मच गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 और 5.9 मापी गई। फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान (PHIVOLCS) ने एक बुलेटिन जारी करके भूकंप की पुष्टि की और बताया कि भूकंप का केन्द्र समुद्र तल में 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई में मिला और इसका केन्द्र लेयटे प्रांत के सैन फ्रांसिस्को शहर के पास था। एजेंसी ने करीब 45 झटके रिकॉर्ड हुए हैं। शहर के प्रमुख बार्नी कैटिग ने भूकंप की पुष्टि की और बताया कि भूकंप के झटके काफी जोरदार थे और देश में काफी नुकसान हुआ है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सड़कों और घरों की दीवारों में आई दरारें

डेकन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटकों से फिलीपींस में सड़कों पर दरारें आ गईं। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं। कई घरों की दीवारों में भी दरारें आने की खबर है। लोगों का कहना है कि उनके घरों में लगे फ्रेम गिरकर टूट गए। एक हाईवे में दरार आने से आवाजाही बंद कर दी गई है। सैन फ्रांसिस्को के पुलिस प्रमुख बार्नी कैपिग ने कहा कि भूकंप का झटका जोरदार था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन भूकंप से किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। फिलीपींस में भूकंप आना आम बात है, क्योंकि यह देश प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ में बसा है, जहां ज्वालामुखी एक्टिविटीज अकसर होती रहती हैं और भूकंप भी आते रहते हैं। इसलिए फिलीपींस में भूकंप का अलर्ट हमेशा रहता है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Jan 23, 2025 10:16 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola