'मजाक में डाली थी फोटो, गलती हो गई...' लखनऊ में AI तेंदुआ पोस्टर बनाने वाले का बयान आया सामने

यूपी में तेंदुआ मिलने की घटना से हड़कंप मचा हुआ था. लोगों ने बेवजह घरों से निकलना बंद कर दिया था। बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया। हालांकि बाद में एआई से बने तेंदुआ के रूप में पहचान हुई, तब लोगों ने राहत की सांस ली। अब आरोपी ने ऐसा करने की वजह बताई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

लखनऊ में एआई से बनाया तेंदुआ

लखनऊ में एआई से बनाया तेंदुआ

विज्ञापन

यूपी की राजधानी लखनऊ में तेंदुआ की फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया था। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा था। जांच में पता चला था कि एक युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तेंदुआ बनाया था। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में युवक ने ऐसा करने की वजह बताई। आरोपी युवक ने बताया कि ऐसे ही मजाक मस्ती में AI से फोटो बनाकर पोस्ट कर दिया कि लखनऊ में उसके घर के पास तेंदुआ आया है। आरोपी के कबूलनामा की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

दोस्तों के ग्रुप में फोटो डाली

आरोपी ने बताया कि दोस्तों का ग्रुप बना है। उसमें सिर्फ मजाक मस्ती चलती है। उसमें मजाक मस्ती में फोटो एडिट करके डाली थी। बताया कि फोटो में साफ दिख भी रहा है कि वह फोटो एडिट है। दोस्तों के ग्रुप में मजाक में ही फोटो डाले थे। आरोपी ने अपने इस काम के लिए माफी भी मांगी। उसने गलती स्वीकार की।

Advertisment

क्या है पूरा मामला?

राजधानी लखनऊ में 21 सितंबर को कैंट इलाके में तेंदुआ दिखने की घटना सामने आई। इसके बाद लखनऊ के कई इलाकों में तेंदुआ दिखने की फोटो और वीडियो वायरल हुई। दहशत के चलते लोगों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया। गत बुधवार रात एलडीए रुचि खंड कालोनी में भी तेंदुआ दिखा। शारदानगर वार्ड (प्रथम) के पार्षद हिमांशु आंबेडकर ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन रात होने से कोई जानकारी नहीं हो सकी। तेंदुआ के कोई पगमार्क भी नहीं देखे जा सके। वन विभाग की टीम ने रातभर गश्त भी किया।

अखिलेश यादव ने भी किया था पोस्ट

तेंदुआ मिलने की खबर सुनकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया था। उन्होंने एक्स पर तेदुंआ की वायरल पोस्ट करते हुए लिखा था कि अब तो राजधानी तक आ गये… सरकार को पता चला क्या? इस पोस्ट के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। हालांकि मामले में खुलासा होने के बाद भी अभी तक अखिलेश ने पोस्ट डिलीट नहीं किया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ