MP के स्कूल में लगा लॉकडाउन, तेंदुए के खौफ से 10 दिन की छुट्टी, ऑनलाइन चलेंगी क्लास

MP School Holiday Due to Leopard: मध्य प्रदेश के एक स्कूल में तेंदुए के कारण 10 दिन की छुट्टी कर दी गई है। स्कूल मैनेजमेंट ने ऑनलाइन क्लास चलाने का फैसला लिया है। पिछले कई दिनों से तेंदुआ और उसके शावक यहां विचरण करते हुए देखे गए हैं। पढ़ें विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

MP School holiday due to leopard

प्रतीकात्मक फोटो।

विज्ञापन

MP School Holiday Due to Leopard: मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व वाले नर्मदापुरम जिले में तेंदुए और उसके शावकों ने खौफ मचा रखा है। इनकी इतनी दहशत है कि स्कूल में लॉकडाउन लगा दिया गया है। स्कूल की 10 दिन की छुट्टी कर दी गई है। इसके बाद क्लासेस ऑनलाइन चलाने का फैसला लिया गया है।

पथरौटा पावर ग्रिड परिसर का मामला

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के इटारसी के पथरौटा स्थित पावर ग्रिड परिसर में पिछले कई दिनों से मादा तेंदुआ और उसके शावक घूम रहे हैं। आठ दिनों से तेंदुए ने दहशत मचा रखी है। कुछ समय पहले एक शावक की करंट से मौत भी हो गई थी। इसके बाद यहां रहने वाले लोग और स्कूल जाने वाले बच्चे डरने लगे हैं।

विज्ञापन

सेंट्रल स्कूल के पास भी देखा गया तेंदुआ

इसके बाद टैगोर विद्या मंदिर स्कूल मैनेजमेंट को बड़ा फैसला लेना पड़ा। स्कूल ने 4 से 13 सितंबर तक छुट्टी घोषित कर दी है। इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्थित केंद्रीय विद्यालय कैंपस में भी तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया। बीते 5 दिनों से उसकी हलचल बढ़ गई है। उसके फुट प्रिंट भी दिखाई दिए हैं। प्रिसिंपल का कहना है कि इससे पहले हमने 3 दिन की छुट्टी की थी। तब लगा था कि तेंदुए को वन विभाग द्वारा पकड़ लिया जाएगा, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो 10 दिन की छुट्टी और कर दी गईं।

वन विभाग ने दो और पिंजरे लगाए

तेंदुआ तवा बफर रेंज के धांसई में बीते 3 दिनों से एक्टिव है। वह ग्रामीणों की मुर्गे-मुर्गियों का शिकार कर रहा है। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए दो पिंजरे और लगा दिए हैं। इससे पहले इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री सड़क से लगे ग्राम पांडरी में 6 दिन पहले एक तेंदुए को सड़क पार करते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

किया जा चुका है रेस्क्यू

इससे पहले इस इलाके में तेंदुए का रेस्क्यू किया जा चुका था, लेकिन वे फिर यहां विचरण करने आ गए। कुछ समय पहले हिरणचापड़ा, खखरापुरा, सहेली समेत 7 गांवों में दहशत फैलाने वाले एक तेंदुए को खखरापुरा गांव के पास लगाए गए पिंजरे से पकड़ा गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ