आगरा में अनोखी शादी, घर से बेदखल बुजुर्गों ने लिए सात फेरे, देखें Video

यूपी के आगरा में एक अनोखी शादी हुई। घरों से बेदखल बुजुर्गों ने वृद्धाश्रम में सात फेरे लिए। वर की उम्र 66 साल है, जबकि वधू की आयु 57 साल है। इसे लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Agra Unique wedding

आगरा में अनोखी शादी।

विज्ञापन

विमल कुमार, आगरा

‘न उम्र की कोई सीमा, न कोई जन्मों का बंधन’, ये कहावत उत्तर प्रदेश में सिद्ध होती दिखी। आगरा के रामलाल वृद्धाश्रम में दो बुजुर्गों ने एक-दूसरे के साथ जन्मों के बंधन में बंधते हुए हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली। यह शादी बड़ी धूमधाम से हुई, जिसमें वृद्धाश्रम के लोग शामिल हुए। इसे लेकर कई वीडियो सामने आए हैं।

Advertisment

आगरा के रामलाल वृद्धाश्रम में 66 वर्षीय मुन्नालाल और 57 वर्षीय प्रीतिलता शादी के बंधन में बंध गए। वृद्धाश्रम में इस शादी की धूम जोरों पर थी। आश्रम में हल्दी, मेहंदी और अन्य रस्में मनाई गईं। जब मुन्नालाल और प्रीतिलता ने गुरुवार दोपहर में सात फेरे लिए तो आश्रम में रहने वाले 321 बुजुर्ग इस शादी के साक्षी बने। सभी बुजुर्ग बराती बनकर उत्साहित थे और परिवार की भूमिका निभाकर खुश हो रहे थे।

बच्चों ने जालौन के रहने वाले मुन्नालाल को घर से बाहर निकाल दिया था। बुलंदशहर की प्रीतिलता के पति के निधन के बाद परिवार ने उसे घर से बेदखल कर दिया था। इस शादी की एक खास बात रही कि मुन्नालाल की 90 वर्षीय मां ने वर-वधू को अपना आशीर्वाद भी दिया। वीडियो में मुन्नालाल और प्रीतिलता काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ