Woman Rapist Arrested: आगरा पुलिस ने महिला के बलात्कार और ब्लेकमेल करने वाले आरोपी पीएसी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि कांस्टेबल ने उसको गुरुवार शाम को एक मैरिज हॉल में दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। उसके साथ रेप किया। उस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। और दोबारा मिलने का दबाव बनाने लगा। महिला ने जब मिलने से मना किया तो आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
विरोध करने पर जूतों से मारा
महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम को वह घर जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी उसे मिला और कहा कि एक मैरिज हॉल में कुछ रुपए देने है, रुपए देने के बाद वह उसे उसके घर छोड़ देगा। महिला आरोपी को पहले से जानती थी, तो वह घर जल्दी जाने के लिए आरोपी के साथ गेस्ट हाउस चली गई। लड़की ने पुलिस को बताया कि जब वह गेस्ट पहुंची तो तीन लोग पहले से वहां मौजूद थे।
उनमें से एक मुझे और जवान को एक कमरे में ले गया। कुछ मिनट बाद वह आदमी मुझे और पीएसी के जवान को कमरे में छोड़कर चला गया। उसने मेरा दुपट्टा खींच लिया और जब मैंने विरोध किया तो उसने मुझे जूतो से मारा। उसने मेरा बलात्कार किया और उस दौरान वीडियो बना लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बाद आरोपी दोबारा मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा।
यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में पत्नी और बच्चों की हत्या करके किया सुसाइड, अवैध संबंध बनी वजह
यह भी पढ़े: पराली न जलाने वाले किसानों का पंजाब विधान सभा में किया जायेगा सम्मान : कुलतार सिंह संधवां
आईपीसी की धारा में दर्ज किया मामला
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि आरोपी और महिला दोनों एक ही गांव के हैं और एक-दूसरे को जानते हैं।पीड़ित महिला आर्थिक रूप से कमजोर है। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है। पीड़ित महिला के पिता का कोविड महामारी के दौरान निधन हो गया था। वह अब अपनी मां और भाई-बहनों के साथ रहती है और एक मोबाइल की दुकान पर काम करती है।
संबंधित खबरें
कौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 mins agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
1 hr agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
14 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
19 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
19 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
23 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines