---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम ने बचाई युवती की जान, सुसाइड पोस्ट देख चौकन्नी हुई पुलिस तुरंत पहुंच गई घर

Agra Girl Attempts Suicide Case: उत्तर प्रदेश में एक युवती का अपनी सहेली से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। जिसके बाद युवती ने जो काम किया, उसे जानने के बाद आप चौंक जाएंगे। लेकिन समय रहते इस बात का पता पुलिस को लग गया। जिसके बाद पुलिस ने मामला संभाला। ये प्रकरण एक शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

---विज्ञापन---

Instagram Suicide Post Viral: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में जो मामला सामने आया है। वह काफी हैरान करने वाला है। एक युवती का अपनी खास सहेली से किसी बात पर मनमुटाव हो गया था। जिसके बाद वह काफी डिप्रेशन में आ गई। युवती ने इंस्टाग्राम पर गोलियां खाते हुए वीडियो अपलोड कर दिया। साथ ही आत्महत्या करने जैसी बातें लिखी। जिसके बाद पुलिस को समय रहते इसका पता लग गया। पोस्ट पर संज्ञान लेकर पुलिस उस तक पहुंच गई और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। लेकिन बाद में युवती अपनी आत्महत्या की बात से पलट गई। युवती ने कहा कि उसने बुखार की गोलियां खाते हुए वीडियो बनाया था। उसका सुसाइड करने का कोई इरादा नहीं था। मामला शहर के थाना शाहंगज थाना एरिया का है। युवती से बात करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

---विज्ञापन---

पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर युवती ने दी थी जान

इससे पहले फिरोजाबाद जिले में एक युवती ने सुसाइड किया था। युवती पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने से निराश थी। मार्च में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया गया था कि वह कई साल से पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रही थी। 22 साल की वर्षा नई बस्ती की रहने वाली थी। परिजनों को वह कमरे में लटकी मिली थी। पुलिस ने मौके पर आकर परिजनों से पूछताछ की थी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

यह भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न के केस में पूर्व PM के बेटे-पोते पर FIR, पीड़िता बोली-उसकी जान खतरे में

---विज्ञापन---

एक अन्य मामला दो दिन पहले खरगोन में सामने आया था। मध्य प्रदेश के इस जिले में एक लड़की ने आत्मदाह किया था। उसका पिता शराब का आदी है, जिसके कारण मृतका परेशान रहती थी। नाबालिग लड़की पुलिस को भी मामले में शिकायत दे चुकी थी। बताया जा रहा है कि वह एक साल तक थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद डायल 100 पर भी उसने लगभग 100 से अधिक बार फोन किया, लेकिन फिर भी पुलिस नहीं जागी। बाद में लड़की ने आत्महत्या कर ली। लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा था कि पिता मां के साथ शराब पीकर मारपीट करता है।

First published on: Apr 29, 2024 09:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola