Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में नाबालिग बेटी से रेप करने वाले पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 6 साल पहले नाबालिग बेटी और उसकी मां ने मिलकर मुकदमा कराया था। केस में 6 साल बाद आगरा कोर्ट से न्याय मिला है।मिली जानकारी के मुताबिक 28 जुलाई 2018 को महिला थाने में पीड़ित बच्ची और उसकी मां ने केस दर्ज कराया था। दरअसल 2001 में युवती का विवाद थाना सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले भरत सिंह से हुई थी। शादी के बाद पति भरत सिंह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था और उत्पीड़न से परेशान होकर पत्नी ने पति से तलाक ले लिया। दोनों का तलाक 2013 में आगरा फैमिली कोर्ट से हुआ।
ये भी पढ़ेंः Video: कौन था अनुराग यादव? पड़ोसी ने तलवार से काटा सिर, जमकर हुआ बवाल
पत्नी लौटी मायके बेटी छोड़ गई
तलाक के बाद भरत सिंह की पत्नी मायके लौट गई लेकिन उसकी नाबालिग बेटी अपने पिता भरत सिंह के पास ही रह गई। मां ने आरोप लगाया था कि भरत सिंह बेटी के साथ मारपीट करता था और घर के कमरे में बंधक बनाकर रखता था और रात में रेप करता था। आरोप है कि भरत सिंह अपनी बेटी को खाना-पीना भी नहीं देता था।
‘रेल की पटरी पर फेंककर मार डालेंगे’
आरोप है कि भरत सिंह की मां भी इसमें अपने बेटे का ही साथ देती थी। नाबालिग बेटी को धमकाया जाता था कि अगर उसने किसी से भी कुछ कहा तो उसे रेल की पटरी पर फेंक कर जान से मार डालेंगे।
ये भी पढ़ेंः ‘दीपोत्सव के लिए नहीं मिला निमंत्रण’ अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा आरोप
पीड़ित माँ ने पुलिस को बताया कि एक दिन बेटी से मुलाकात हुई तो उसने यह सब बताया था। मां ने जब सिकंदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई तब पुलिस ने आरोपी पिता भरत सिंह को थाने बुला कर बेटी को माँ के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों माँ बेटी ने मिलकर न्याय का दरवाजा खटखटाया।
जांच के बाद मामला आगरा कोर्ट पहुंचा और लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि अपनी बेटी के साथ किया गया कृत्य दोषी की दूषित मानसिकता को दर्शाता है। उसकी मानवीय संवेदना और रिश्तों की पवित्रता की भावना से वंचित होना भी दर्शाता है। न्यायालय ने आरोपी भरत सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines