---विज्ञापन---

‘दीपोत्सव के लिए नहीं मिला निमंत्रण’ अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा आरोप

Awadhesh Prasad Statement On Ayodhya Deepotsav : यूपी के अयोध्या में आज दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी समेत कई मंत्री और नेता पहुंचे हैं। इस बीच अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया।

Awadhesh Prasad Statement On Ayodhya Deepotsav : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव मनाया जा रहा है। योगी सरकार ने सरयू नदी के किनारे घाटों पर 28 लाख अधिक दीये जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री और नेता अयोध्या पहुंच गए, लेकिन अयोध्या के सांसद को दीपोत्सव के लिए निमंत्रण नहीं मिला। सांसद अवधेश प्रसाद ने यह आरोप लगाया।

समाजवादी पार्टी के नेता और फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद ने बुधवार को कहा कि अयोध्या प्रशासन ने उन्हें दीपोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया। उन्होंने भाजपा पर त्योहारों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने अयोध्या की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ये सौभाग्य है कि उन्हें यहां से चुना गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : अवधेश प्रसाद के जरिए INDIA गठबंधन ने हाईजैक किया BJP का ‘जय श्रीराम’, जानें कैसे

त्योहारों का राजनीतिकरण कर रही BJP : सपा सांसद

---विज्ञापन---

अयोध्या सांसद ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी त्योहारों का भी राजनीतिकरण कर रही है और लोगों को बांट रही है। उन्हें दीपोत्सव के लिए कोई पास या निमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन वे आज अयोध्या जाएंगे। यह त्योहार किसी एक समुदाय का नहीं है। उम्मीद है कि यह भाईचारे का त्योहार होगा।

यह भी पढ़ें : UP By Election 2024: मिल्कीपुर में किसकी जीत, क्या चलेगा अखिलेश का जादू?

---विज्ञापन---

सरयू नदी के तटों पर जलाए जाएंगे दीये

आपको बता दें कि अयोध्या एक महत्वपूर्ण हिंदू आध्यात्मिक केंद्र है, जो फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में आता है। इस शहर में राम मंदिर है, जिसका उद्घाटन इस साल की शुरुआत में हुआ था। सपा की ओर से अवधेश प्रसाद ने लोकसभा चुनाव में लल्लू सिंह को हराकर भाजपा को बड़ा झटका दिया था। यूपी सरकार की ओर से दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें दिवाली के अवसर पर सरयू नदी के तट पर लाखों दीये जलाए जाते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 30, 2024 04:56 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola