
Video: कौन था अनुराग यादव? पड़ोसी ने तलवार से काटा सिर, जमकर हुआ बवाल
Jaunpur Anurag Yadav: जौनपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के मर्डर के बाद बवाल मच गया। इस मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है।
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
Jaunpur Anurag Yadav: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का नाम अनुराग यादव था। वह ताइक्वांडो का खिलाड़ी था। वह इंटरकॉलेज का स्टूडेंट था। बताया जा रहा है कि वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
उसने कुछ समय पहले चंदौली में इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो कॉम्पिटीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। साथ ही नोएडा में ओपन नेशनल में सिल्वर मेडल जीत चुका था। जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में रहने वाले अनुराग के परिवारजनों का पड़ोसी से जमीन विवाद था। जब अनुराग अपने घर से निकला तो पड़ोसी ने उस पर तलवार से वार किया और सिर काट डाला। सिर धड़ से अलग होते ही हड़कंप मच गया।
गांव में पुलिस-प्रशासन जुट गया। जौनपुर के डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह और एसपी डॉ अजय पाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। इसी के साथ मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: