Agra religious conversion gang: आगरा धर्मांतरण मामले में जांच एजेंसियां अरेस्ट किए गए आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। एनआईए की टीम विदेशी फंडिंग और आरोपियों के आतंकी संगठनों से लिंक खंगालने में जुटी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने धर्मांतरण के लिए सोशल मीडिया पर कनेक्टिंग रिवर्ट नामक ग्रुप बनाकर रखा था। गैंग के लोग पहले युवाओं की सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच करते इसके बाद उसे अपने झांसे में लेते थे।
सोशल मीडिया था टारगेट
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि किसी एक युवक पर 6 महीने से लेकर एक साल तक नजर रखी जाती। इसके बाद उन्हें इस्लाम की पोस्ट भेजी जाती जब सामने से उसकी प्रतिक्रिया इनके मुताबिक आनी शुरू होती तो समझा जाता कि मछली जाल में फंस गई है। इसके बाद गैंग के लोग उस लड़की से लगातार बातचीत करके उसकी पढ़ाई-लिखाई और परिवार के बारे में जानकारी निकालते।
अल्लाह सारी मुश्किलें दूर कर देगा
इसके बाद जब लड़की धीरे-धीरे उनके सामने खुलने लगती तो आरोपी उसको इस्लाम के बारे में जानकारी देते। आरोपी झांसे में आई लड़की से उसकी परेशानी पूछते जब वह उसे परेशानी बताती तो उसे वह भरोसा देते थे कि उसकी हर परेशानी को अल्लाह ठीक करेगा। इसके बाद जब आरोपियों को लगता कि वह किसी को यह बात नहीं बताएगी तो उसे ऐसी बातें बताई जाती और विश्वास दिलाया जाता कि अल्लाह तुम्हारी सारी मुश्किलें दूर कर देंगे। जब लड़की पूरी तरह चंगुल में फंस जाती तो आरोपी उसे अपने पास दिल्ली और कोलकाता बुलाते थे।
ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लुटेरा, गोली लगने से हुआ घायल
गैंग का सरगना है अब्दुल रहमान
आगरा धर्मांतरण गैंग मामले में अब्दुल रहमान इस गैंग का सरगना है। उसने कई हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया था। इसके अलावा उनका निकाह भी करवाता था। निकाह के लिए राजस्थान से काजी बुलवाया जाता था और वहीं निकाह करवाता था। जानकारी के बाद आगरा पुलिस की एक टीम काजी को अरेस्ट करने के लिए राजस्थान रवाना हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आगरा धर्मांतरण गैंग का मुख्य सरगना अब्दुल रहमान मुस्तफाबाद में रहकर लड़कियों को घर बुलाता था और ब्रेन वॉश किया करता था।
ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद के वैशाली में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच करने में जुटी पुलिस
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
8 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
21 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
23 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines