गाजियाबाद के वैशाली में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच करने में जुटी पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में एक युवती ने मंगलवार दोपहर मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसी मकान के रहने वाले एक व्यक्ति ने शव को पंखे से लटके देखा तो घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Police, Weather Updates, Today's Weather, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, बारिश से गिरा मकान, दबकर मौत

गाजियाबाद में नाले में मिला महिला का शव

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में वैशाली में एक युवती ने मंगलवार दोपहर मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसी मकान के रहने वाले एक व्यक्ति ने शव को पंखे से लटके देखा तो घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर की युवती ने आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली स्थित एक मकान में 28 वर्षीय महीषा अपने परिवार के साथ रहती थी। बताया गया है कि मंगलवार दोपहर उसने कमरे में लगे पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसी मकान में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति ने शव को देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला और मामले की जांच के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन

जांच करने में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस मृतका के परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। इसके अलावा पुलिस द्वारा मृतका युवती के मोबाइल फोन को भी खंगाला जा रहा है। युवती द्वारा आत्महत्या करने के कारणों के बारे में पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ