Video: नर्सों के साथ अफसर के ठुमके देख डिप्टी CM भड़के; मुश्किल में फंसे वाराणसी के CMS

Medical Officer Dance With Nurses Video Viral: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जिला अस्पताल के मेडिकल अफसर नर्सों के साथ ठुमके लगाते दिखे। इस मौके का वीडियो बनाया गया, लेकिन इस वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिससे अफसर मुश्किल में फंस गए।

Hospital Dance Video

नर्सों के साथ ठुमके लगाते चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट।

Varanasi CMS Dance With Nurses: ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं…इस गाने पर नर्सों के साथ ठुमके लगाते वाराणसी के चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (CMS) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं इस वीडियो को देखकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक भड़क गए। उन्होंने रिएक्ट करते हुए तुरंत एक्शन लिया और ‘एक्स’ पर लिखा कि वाराणसी के जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स और अफसरों ने अस्पताल की गरिमा धूमिल करने की कोशिश की है। इसके लिए उन्हें कड़ी सजा मिलेगी। अस्पतालों में मरीजों को नई जिंदगी मिलती है, लेकिन नर्स और डॉक्टर मिलकर इसकी मर्यादा भंग कर रहे हैं। इसलिए वीडियो की जांच करे। इसमें दिख रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके जांच रिपोर्ट भेजें, इसके बाद आगे का एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रमोशन की खुशी में हुई थी पार्टी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल की घटना है। 4 स्टाफ नर्सों का दिवाली से पहले प्रमोशन हुआ था। इसलिए पार्टी दी गई थी। सेमिनार हॉल में इवेंट हुआ और म्यूजिक सिस्टम लगाया गया। गाना बजा स्त्री-2 मूवी का ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं…’ और इस पर अस्पताल के CMS डॉक्टर दिग्विजय सिंह थिरकने लगे। उनके साथ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर प्रेम प्रकाश सिंह भी डांस फ्लोर पर आ गए। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी थिरकने लगा। फिर बारी-बारी नर्सें भी डांस फ्लोर पर उतर गईं। फिर एक के बाद एक गाने म्यूजिक सिस्टम पर बदले और कई घंटे पार्टी चलती रही। कुछ नर्स यूनिफॉर्म में थीं तो कुछ सिविल ड्रेस पहने थी। वीडियो इसी डांस पार्टी का बनाया गया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने अपने-अपने तरीके से रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा कि अस्पतालों के आस-पास हॉर्न बजाने पर पाबंदी है, उन्हीं अस्पतालों में कर्मचारी इस तरह ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाकर ठुमके लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि डॉक्टर-नर्सों का काम मरीजों की देखभाल करना है, न कि इस तरह शोर मचाकर उनको तंग करना। एक यूजर ने लिखा कि जिस तरह CMS और नर्स ठुमके लगा रहे हैं, नाच-गाने में बिजी हैं, किसी मरीज को कुछ हो गया तो क्या करेंगे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ