स्कूल की रसोई में नॉन-वेज और शराब की बोतलें; टीचरों की मस्ती की पाठशाला देखकर हो जाएंगे शर्मसार

Drink Non Veg Party in School: उत्तर प्रदेश के देवरिया में स्कूल में टीचरों की नॉन-वेज और ड्रिंक पार्टी की तस्वीर सामने आई है। यह महफिल स्कूल की छुट्टी के बाद जमी थी। इस पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। आइए जानत हैं कि आखिर मामला क्या है?

School Teachers Drink Party

School Teachers Drink Party

UP Deoria School Teachers Drink Party (मनीष कुमार मिश्र, देवरिया): उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शिक्षा के मंदिर को मस्ती का पाठशाला बनाने का मामला सामने आया है। स्कूल में शिक्षकों और नगर पंचायत अध्यक्ष की ड्रिंक और नॉन-वेज पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जिस सरकारी विद्यालय के रसोई घर में छात्रों के लिये मिड-डे मील का शुद्ध शाकाहारी भोजन पकता है, वहां मांसाहारी भोजन पक रहा है। शराब की बोतलें भी हैं।

विज्ञापन

प्रिंसिपल ऑफिस में कुर्सियों पर शिक्षक और नगर पंचायत अध्यक्ष बैठे नजर आ रहे हैं। यह शिक्षा का मंदिर नहीं, गुरुजी और उनके साथियों की मौज मस्ती का पाठशाला है। टीचरों की इस करतूत का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिस पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आईं। कई यूजर्स ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

स्कूल की छुट्टी के बाद कर रहे थे पार्टी

बता दें कि घटना देवरिया जिले के हेतिमपुर नगर पंचायत में स्थित सरकारी कंपोजिट विद्यालय की है। विद्यालय के कुछ शिक्षक और नगर पंचायत हेतिमपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव अपने कुछ साथियों के साथ विद्यालय में पार्टी कर रहे थे। रसोई में मटन पकाया जा रहा था और शराब की बोतल भी रखी थी। नजारा देखने से य़ह लग रहा है कि पढ़ाई का अड्डा नहीं, ब्लकि गुरुजी और उनके साथियों के मस्ती का पाठशाला है।

विज्ञापन

यह तस्वीर छात्रों की छुट्टी होने के बाद की है। इस कंपोजिट विद्यालय में 17 शिक्षक नियुक्त हैं और 360 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो इस विद्यालय में स्कूल की छुट्टी होने के बाद आए दिन यही लोग शराब और मुर्गा की पार्टी करते हैं, लेकिन इनको रोकने वाला कोई नहीं है। वही इस पूरे मामले पर जब अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने जांच करने की बात कही। प्रधानाध्यापक वीना सिंह से चाबी नगर पंचायत अध्यक्ष ने मांगी थी।

विज्ञापन

अधिकारी के पूछताछ और जांच के आदेश

CDO प्रत्यूष पांडेय ने मीडिया को बताया कि वे मामले की जांच कराएंगे। वीडियो की पुष्टि के लिए उसमें नजर आ रहे लोगों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। स्कूल प्रिंसिपल से भी जवाब तलबी करेंगे। स्कूल स्टूडेंट्स से भी उनकी परेशानियां पूछी जाएंगी। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ