---विज्ञापन---

Firozabad: फिरोजाबाद में अजब – गजब मामला आया सामने, मृत महिला अचानक हो गई जिंदा, जानिए पूरा मामला

फिरोजाबाद : उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। चिकित्सकों ने जिस महिला को मृत बताकर छुट्टी दे दी। वह महिला रास्तें में जिंदा हो गई। परिजनों ने घर पहुंचकर उसे चाय पिलाई। हालांकि एक दिन बाद फिर से उस महिला की मृत्यु हो गई। थाना जसराना क्षेत्र के गांव विलासपुर निवासी […]

---विज्ञापन---

फिरोजाबाद : उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। चिकित्सकों ने जिस महिला को मृत बताकर छुट्टी दे दी। वह महिला रास्तें में जिंदा हो गई। परिजनों ने घर पहुंचकर उसे चाय पिलाई। हालांकि एक दिन बाद फिर से उस महिला की मृत्यु हो गई।

थाना जसराना क्षेत्र के गांव विलासपुर निवासी सुघर सिंह की पत्नी हरिभेजी 81 की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें फिरोजाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को चिकित्सकों ने कहा कि महिला के दिल और दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। यह कहकर महिला को छुट्टी दे दी गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िएदो आरोपी अभी भी फरार, दीपक नहीं अमित चला रहा था कार, दिल्ली पुलिस ने किए बड़े खुलासे

दाह संस्कार की हो रहीं थी तैयारी

दाह संस्कार की तैयारी होने लगी। रिश्तेदार परिजन घर पहुंच चुके थे। महिला को परिजन अस्पताल से घर ले जा रहे थे। तभी रास्तें में महिला को होश आ गया। यह देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नही रहा। घर पहुंचकर परिजनों ने गोदान कराकर महिला को चाय पिलाई। हालांकि अगली ही सुबह महिला की फिर से मृत्यु हो गई।

---विज्ञापन---

झटका लगने पर लौट आई महिला की सांसे

चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने पर परिजन महिला को लेकर घर वापस जा रहे थे कि तभी मक्खनपुर के पास गाड़ी को झटका लगने पर महिला की सांसें लौट आईं। महिला को इस दौरान उल्टी होने के साथ ही होश आ गया। परिजन यह देख खुश हो गए। घर ले जाकर उनकी सेवा की। हालांकि बुधवार को सुबह महिला की मौत के बाद परिवारवालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

और पढ़िएहिट एंड रन केस; 5 दिन बाद भी B.Tech छात्रा की हालत नाजुक, चंदा मांग कर पिता करा रहा इलाज, आरोपी फरार

---विज्ञापन---

गोदान के बाद फिर थम गई सांसें

हरिभेजी के पुत्र सुग्रीव सिंह यादव के अनुसार घर लाते समय अचानक उनकी मां की सांसें लौट आईं। सांसे लौटने पर परिजनों ने खुशी में उनको चाय पिलाने के साथ ही गोदान की प्रक्रिया पूरी कराई। हालांकि गोदान के बाद हरिभेजी की सांसें फिर से थम गईं।

और पढ़िएदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 05, 2023 12:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola