उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने तरीके से जनता को लुभाने में लगी है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला वोटर्स पर फोकस करते हुए वादों की झड़ी लगा दी है. अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने गरीब महिलाओं को 40 हज़ार रुपये की मदद देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इस रकम को हर साल और बढ़ाया जाएगा. समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के कल्याण के लिए बनाई गई इस स्कीम को स्त्री सम्मान समृद्धि योजना नाम दिया है. इससे पहले मंगलवार को यूपी की योगी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए अहिल्याबाई योजना का ऐलान किया था, जिसके तहत वो आजीवन बस में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी. साथ ही छात्रों को 25 लाख फ्री लैपटॉप भी देने की घोषणा की है.
ये भी पढ़ें: जॉइनिंग लेटर, फ्री हेल्थ चेकअप और… UP चुनाव से पहले प्राइवेट कर्मचारियों के लिए योगी सरकार के बड़े फैसले
क्या है स्त्री सम्मान समृद्धि योजना?
स्त्री सम्मान समृद्धि योजना के तहत समाजवादी पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मोबाइल, लैपटॉप, रुपये, स्कूल, ट्रेनिंग देगी. डिंपल यादव ने कहा- ”हम महिलाओं को 40 हजार की मदद से शुरुआत करेंगे, जिसे हर साल बढ़ाया जाएगा. PDA में A का मतलब आधी आबादी है.” डिंपल यादव ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का भी ऐलान किया. समाजवादी पार्टी ने छात्रों के लिए भी सौगातों का पिटारा खोला है. डिंपल यादव ने कहा कि 12वीं पास करने वाली हर छात्रा को फ्री लैपटॉप दिया जाएगा, वहीं सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को कोई फीस नहीं देनी होगी और प्राइवेट में आधी फीस देनी होगी. समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया है कि हर महीने कम से कम दो कैजुअल लीव भी दी जाएंगी.
समाजवादी पार्टी के बड़े वादे
डिंपल यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी हर तहसील में एक पीजी कॉलेज और हर जिले में एक यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी. वहीं, पूरे राज्य में महिलाएं फ्री में बस में सफर कर पाएंगी. मैनपुरी सांसद ने कहा कि हर विधवा और बेसहारा महिला को पक्का सरकारी घर मुहैया करवाया जाएगा और जिस भी महिला का दुनिया में कोई अपना नहीं है, उसका अंतिम संस्कार समाजवादी पार्टी की सरकार लेगी. डिंपल यादव ने बताया कि महिलाओं के साथ हुए अपराधों से जुड़े मुकदमों को निपटाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाएगा. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि स्त्री सम्मान समृद्धि योजना उनके घोषणापत्र में ज़रूर शामिल होगी. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देगी.
ये भी पढ़ें: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
5 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
7 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
7 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
8 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
9 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
12 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
15 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines