60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी

cm yogi

महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान (Photo: X)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना समेत 24 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी. सीएम योगी ने 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. अब ये महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आधार या वोटर आईडी दिखाना जरूरी होगा. सीएम योगी बुधवार को इस योजना की शुरुआत करेंगे. उम्मीद है कि यूपी सरकार की इस अनोखी पहल से 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

योगी सरकार का क्या कहना है?

बीजेपी ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान ये वादा किया था कि वो 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को फ्री बस यात्रा मुहैया करवाएगी. अब कैबिनेट की बैठक में इसपर मुहर लग गई है. यूपी सरकार के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर दयाशंकर सिंह ने मीडिया के सामने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अब 60 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं आजीवन मुफ्त में बसों से सफर कर पाएंगी. परिवहन मंत्री ने बताया कि करीब एक करोड़ महिलाएं वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड दिखाकर इस योजना का लाभ उठा सकेंगी. उनका कहना था कि रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को सीएम योगी ने बड़ा तोहफा दिया है.

विज्ञापन

रक्षा बंधन पर भी फ्री सेवा

रक्षा बंधन के दिन योगी सरकार ने सभी महिलाओं को बड़ी सौगात दी है, जिसके तहत महिलाएं बस में फ्री सफर कर पाएंगी. रक्षा बंधन वाले दिन यानी 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिलाएं उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) की बसों में अपने किसी भी एक साथी के साथ मुफ्त यात्रा कर पाएंगी. योगी सरकार ने परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वो महिलाओं की सुरक्षा और यात्रा को आसान बनाने के लिए सभी तरह के इंतज़ाम करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ