4 Dead Bodies Found In A Closed Room In Greater Noida : ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रहा है यहां के इकोटेक- 3 पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गारकपुर में शुक्रवार को एक बंद कमरे में चार लाशें पड़ी मिलने से हड़कंप मच गया है। इनमें से दो लाश युवक और दो लाश युवतियों की थी। आशंका जताई जा रही है कि चारों की मौत गैस लीक होकर दम घुटने की वजह से हुई।
पुलिस ने तोड़ा दरवाजा
मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में दो सगे भाई, उनकी बहन और एक भाई की पत्नी शामिल है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाशों को बरामद किया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, एक साथ चार लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।
हाथरस जिले के रहने वाले थे मृतक
मिली जानकारी के मुताबिक, तुस्याना के रहने वाले पवन सिंह के मकान में किराए में रहने वाले चार लोग बंद कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। उनकी पहचान चंद्रेश, राजेश, निशा और बबली के रूप में हुई है। निशा, चंद्रेश की पत्नी थी। वहीं, बबली चंद्रेश और राजेश की बहन थी। सभी हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के सराय गांव के रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में ट्रिपल मर्डर का Video आया सामने, एक परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या
मौके पर पहुंचे डीसीपी
बता दें कि प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत होने की संभावना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी है। डीसीपी और पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद है। डीसीपी, सेंट्रल नोएडा ने कहा कि सभी तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था संबधी कोई समस्या नहीं है।
यह भी पढ़ें: यूपी: सिर पर हेलमेट और हाथ में दरांती, बैंक से 8.53 लाख नकद लूट ले गया शख्स
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
5 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
9 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
9 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
14 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines