पति-पत्नी के झगड़े में पिट गया मुंशी, थाना प्रभारी बोले- सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए, कड़ी कार्रवाई करेंगे

UP Hapur Police Station Munshi Assault Case: हापुड़ में पुलिस स्टेशन के मुंशी को पीटने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोच लिया है। मामला पति-पत्नी के झगड़े से जुड़ा है।

Police Station Munshi Beaten By Couple

मुंशी को पीटने वालों की तलाश में पुलिस की छापामारी जारी है।

UP Hapur Police Station Munshi Beaten Case Update: पति-पत्नी के झगड़े में पड़ना थाने के मुंशी को इतना महंगा पड़ा कि वह अस्पताल तक पहुंच गया, क्योंकि दोनों ने मिलकर उसे ही पीट दिया। यही नहीं उसके हाथ में जो सरकारी दस्तावेज थे, उन्हें भी फाड़कर फेंक दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पिलखुवा पुलिस स्टेशन में पति-पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में मुंशी विवेक को काफी चोटें लगी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ शहर के थाना पिलखुवा के CO जितेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मी पर हाथ उठाना और सरकारी दस्तावेज फाड़ना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं। थाना कपूरपुर में मुंशी विवेक को काफी चोटें आईं हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव नरैना निवासी मीनू का अपने पति से झगड़ा हो गया था। वह अपने साथ कुछ लोगों को लेकर थाने आ गई। उसने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

मुंशी दोनों पक्षों को समझाने आया था

CO पिलखुवा ने बताया कि महिला और उसके पक्ष के लोग थाने में अड़कर बैठ गए तो उसके पति जोनी को बुलाया गया। वही अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आया। विवाद सुलझाते-सुलझाते दोनों पक्षों में थाने के अंदर ही कहासुनी होने लगी। थाने के मुंशी ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तैश में आए लोगों ने एकजुट होकर मुंशी की पिटाई कर दी। मुंशी के हाथों से सरकारी दस्तावेज़ों को छिनकर फाड़ दिया। मुंशी की पिटाई करके आरोपी फ़रार हो गए।

विज्ञापन

साथी पुलिसकर्मियों ने मुंशी को छुड़वाया

मुंशी विवेक को उसके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक आरोपी अपना गांव छोड़कर भाग चुके थे। थाना पिलखुवा की पुलिस टीम ने मौके पर आकर मुंशी विवेक के बयान लिए और उसकी शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी मीनू और जोनी के साथ-साथ गांव नरैना के कुछ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। आरोपियों पर विवेक को जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौज करने के आरोप हैं। विवेक के अनुसार, अगर साथी पुलिसकर्मी उसे नहीं बचाते तो आरोपी उसे जान से मार देते।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ