हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kanpur में युवक को फ्लाईओवर से फेंका! पुलिस की जांच में सामने आई खौफनाक कहानी कर देगी हैरान

विज्ञापन

Kanpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां विवाद के बाद कथित तौर पर एक लोडल चालक ने 25 वर्षीय युवक को फ्लाईओवर (Flyover) से फेंक दिया। फ्लाईओवर से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र की है। यहां के भौती बाईपास पर लोडर टैंपो की कार से टक्कर हो गई। आरोप है कि इसके बाद 20 फुट ऊंचे फ्लाईओवर से गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ेंः यमुना एक्सप्रेसवे पर कार में फंसे मिले शव की सामने आई खौफनाक कहानी, 11 KM तक घसीटा

विज्ञापन

प्रयागराज में शादी से लौट रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक यूपी के कन्नौज के अगवासा निवासी राहुल (25) पुत्र सुभाष कटिहार सोमवार को कानपुर देहात के मुंगीसापुर निवासी अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने प्रयागराज गया था। मंगलवार को वह दूल्हे की कार में बैठ कर वापस लौट रहा था। तभी पनकी गैस प्लांट के पास कार को एक लोडर ने टक्कर मार दी। कार सवार युवकों ने भौती फ्लाईओवर पर लोडर को रोक लिया।

मारपीट के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा!

आरोप है कि राहुल ने कथित तौर पर लोडर चालक को वाहन से नीचे खींच लिया और उसकी पिटाई की। लोडर चालक ने विरोध करते हुए राहुल पर हमला कर दिया। इस दौरान किन्हीं कारणों से राहुल फ्लाईओवर से गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसके साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। एसीपी पनकी निशंक शर्मा ने बताया कि कार में सवार व्यक्ति नशे की हालत में था।

विज्ञापन

Klonopin

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola